भारत में 2024 में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। करीब तीन महीने के इस चुनावी शेड्यूल के बाद 4 जून को तय हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी होगी। लोकतंत्र के हिसाब से भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। ऐसे में सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। क्या आप जानते हैं कि 2024 में विश्व के 70 देशों में नई सरकार के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसमें दुनिया की करीब 49 फीसदी आबादी हिस्सा ले रही है। यूरोपियन यूनियन से लेकर दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश में इस साल चुनाव होने हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
भारत के अलावा इन देशों में इस साल चुनाव
बांग्लादेश
रूस
दक्षिण अफ्रीका
अमेरिका
यूरोपियन यूनियन
इंडोनेशिया
देश में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
भारत में इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव लगाए जा रहे हैं। पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे।
चरण | तारीख |
पहला | 19 अप्रैल |
दूसरा | 26 अप्रैल |
तीसरा | 7 मई |
चौथा | 13 मई |
पांचवां | 20 मई |
छठा | 25 मई |
सातवां | 1 जून |
नतीजे | 4 जून |
अमेरिका की आबादी से तीन गुना भारत में मतदाता
बता दें कि यूरोप की जनसंख्या 74 करोड़, अमेरिका की जनसंख्या- 33.19 करोड़ और कनाडा की जनसंख्या 3.82 करोड़ है। इस तरह इन देशों की जनसंख्या से अधिक भारत में मतदाताओं की संख्या है। भारत के वोटर्स अमेरिकी जनसंख्या के तीन गुना हैं।
2.63 करोड़ नए मतदाता
2024 के लोकसभा चुनाव में 2.63 करोड़ से अधिक नए मतदाता शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 1.41 करोड़ महिला मतदाता हैं जबकि 1.22 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इस तरह से नए महिला मतदाताओं की संख्या नए पुरुष मतदाताओं से 15% अधिक है।