अपर्णा कुमार ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे माउन्‍ट एवरेस्‍ट पर तिरंगा फहराया। उनके इस साहसिक कारनामे को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सराहना मिली है। राजनाथ ने Twitter पर अपर्णा के एवरेस्‍ट फतह करने की जानकारी देते हुए लिखा कि यह देश की पुलिस फोर्स के लिए गर्व का मौका है। अपर्णा को आईपीएस एसोसिएशन और उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी जावेद अहमद की ओर से भी बधाई मिली है। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अपर्णा को राज्‍य का गौरव बताते हुए उन्‍हें बधाई दी है।

https://twitter.com/UPGovt/status/733931344028274688

अपर्णा एक पेशेवर पर्वतारोही हैं। इससे पहले अपर्णा अंटार्टिका के सबसे ऊंंचे पर्वत, माउंट विंसन मैसिफ पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के कार्सटेंस्ज़ पिरामिड, तंज़ानिया में माउंट किलिमंजारो, दक्षिण अमेरिका में माउंट एकोन्कागुआ और रूस के माउंट एल्ब्रस की सफल चढ़ाई की थी। अपर्णा को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड दिया गया है।