Akhnoor Vidhan Sabha Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई, जिसके बाद आज यानी 8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। इस बीच राज्य की अखनूर विधानसभा सीट लगातार चर्चा में बनी हुई थी।
2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से पहली बार बीजेपी ने जीत हासिल की थी। उस समय भाजपा के राजीव शर्मा ने यहां से जीत का परचम लहराया था। अब, एक बार फिर से अखनूर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है।
LIVE: J&K Election Result Constituency Wise
किस पार्टी से कौन था उम्मीदवार?
बता दें कि इस बार अखनूर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने अशोक भगत को मैदान में उतारा था। वहीं, बीजेपी ने भी इस बार इस सीट से उम्मीदवार को बदला था। इस बार बीजेपी ने मोहन लाल भगत को उम्मीदवार बनाया। मोहन लाल भगत जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएसपी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से वीआरएस लिया है और फिर राजनीति में एंट्री की। उनकी छवि एक कड़क पुलिस ऑफिसर के रूप में रही है और इसका फायदा बीजेपी को मिला। मोहन लाल भगत ने कांग्रेस पार्टी के अशोक भगत को भारी मतों से हराया है।
यहां देखें अखनूर विधानसभा सीट के नतीजे
समय | बीजेपी से मोहन लाल भगत | कांग्रेस से अशोक भगत |
सुबह 9 बजे | 2,556 कुल वोट, 1,796 वोटों से आगे | 760 कुल वोट |
सुबह 10 बजे | 5,458 कुल वोट, 2,884 वोटों से आगे | 2,574 कुल वोट |
सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक | 12,674 कुल वोट, 6,084 वोटों से आगे | 6,590 कुल वोट |
सुबह 11 बजे | 16,163 कुल वोट, 7,796 वोटों से आगे | 8,367 कुल वोट |
11 बजकर 30 मिनट तक | 26,554 कुल वोट, 12,411 वोटों से आगे | 14,143 कुल वोट |
12 बजकर 30 मिनट तक | 34,894 कुल वोट, 17,496 वोटों से आगे | 17,398 कुल मत |
1 बजे | 49,137 कुल वोट, 24,260 वोटों से आगे | 24,877 कुल मत |
2 बजे | 49,342 कुल वोट, 24,377 वोटों से जीते | 24,965 कुल वोट |
2014 में कैसे रहे थे नतीजे?
बात 2014 के विधानसभा चुनाव नतीजों की करें, तो अखनूर विधानसभा सीट से बीजेपी के राजीव शर्मा को 41901 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस ने श्यामलाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 32521 वोट मिले थे। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार राजीव शर्मा ने 9000 के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
आजादी के बाद अखनूर विधानसभा सीट पर अब तक कुल 11 बार चुनाव हुए हैं। इनमें से 8 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। ऐसे में अखनूर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। हालांकि, फिर 2014 में यहां बीजेपी ने पहली बार जीत का परचम लहराया।