लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर में हुई ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
अखिलेश ने ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति आज गहरा शोक प्रकट किया।
उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों को रेल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।