Assembly Election 2019: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बंद हो चुका है। ऐसे में अब सभी दलों के नेता अपना समय अलग-अलग ढंग से बिता रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपने दोस्तों के साथ शनिवार को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में आरामदायक पल बीताते नजर आए। यहां वह लंच करने पहुंचे थे। सेंट्रल दिल्ली में स्थित बंगाली स्वीट हाउस में राहुल गांधी ने लंच किया और यह जानकारी ट्वीट पर साझा की गई।
एक ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा गया, “भारतीय राजनेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बीएसएच बंगाली मार्केट में लंच करते देखे गए।” गौरतलब है कि बंगाली स्वीट हाउस मंडी हाउस के पास टोडरमल रोड पर स्थित है और यह करीब 9 दशक पुराना है।
Congress leader Mr @RahulGandhi having lunch at @BSH_BengaliMkt in Delhi today… pic.twitter.com/ERyas7kZu7
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) October 19, 2019
राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियणा के महेंद्रगढ़ में चुनाव प्रचार किया था। इसके अलावा वह महाराष्ट्र चुनाव में भी प्रचार करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार की मियाद शनिवार को खत्म हो गई थी। अब सोमवार को मत डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे सामने आएंगे।
हालांकि, वर्तमान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐन मौके पर कई झटके मिले। एक ओर जहां महाराष्ट्र में कई दिग्गजों ने साथ छोड़ा और मुंबई कांग्रेस में मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम के झगड़े चर्चा का विषय रहे, तो वहीं हरियाणा में भी प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का बागी होना भी सुर्खियों में रहा। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस प्रत्याशियों की शिकायत थी कि पार्टी के बड़े नेता या तो अपने-अपने विधानसभाओं तक सीमित रहे या फिर प्रचार में भी नहीं उतरे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बीमारी का हवाला देकर किसी रैली में नहीं पहुंची।