राजस्थान के बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आहूजा वही विधायक हैं, जिन्होंने कहा था कि जेएनयू में हर रोज हजारों कंडोम और बीयर की बोतलें मिलती हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आहूजा ने कहा कि वे अपने पहले के बयानों पर कायम हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने जो कहा, उस पर कायम हूं। जेएनयू में हर रोज रेप होते हैं। यह आपराधिक गतिविधियों का अड्डा है।’
Read Also: BJP MLA ने कहा- सेक्स और ड्रग्स का गढ़ है JNU, रोज मिलती हैं 3000 बीयर कैन और कंडोम
जेएनयू में भारत विरोधी नारे विवाद के बाद फरवरी में आहूजा ने कहा कहा था कि 50 हजार हडि्डयां, तीन हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 500 गर्भपात के इंजेक्शन, दस हजार सिगरेट के टुकड़े हर रोज यूनिवर्सिटी परिसर में मिलते हैं। इसका साथ ही कहा था कि छात्र प्रोग्राम्स के दौरान न्यूड डांस करते हैं।
Read Also: भाजपा विधायक ने कहा- देश में रेप की घटनाओं के लिए नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदार
गौरतलब है कि हाल ही में आहूजा ने देश में रेप की घटनाओं के लिए नेहरू परिवार को जिम्मेदार बताया था। अलवर जिले के रामगढ़ से विधायक आहूजा ने कहा है कि नेहरू-गांधी परिवार की सभी प्रतिमाएं और मूर्तियां तोड़ देनी चाहिए और सद्दाम हुसैन की तरह जब इनकी मूर्तियां टूंटेगी तो लोग थूकेंगे। देश की सभी समस्याएं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की वजह से हैं। इनकी वजह से ही देश में भ्रष्टाचार और बलात्कार बढ़ा है क्योंकि इनके संस्कार भी यही हैं।
Read Also: JNU में 3000 कंडोम मिलने का दावा करने वाले BJP MLA की फजीहत, लोग बोले- इन्हें बनाओ HRD मंत्री
आहूजा ने कहा कि इनके परिवार की विजयालक्ष्मी पंडित उस वक्त मुसलमान से शादी करना चाहती थी लेकिन महात्मा गांधी के कहने पर रुक गई थीं। उन्होंने कहा कि उनकी जेएनयू को सेक्स रैकेट का अड्डा कहने की बातें सच साबित हो रही है। हर महीने जेएनयू में 10 हजार कंडोम मिलने की बात पर कहा कि वहां इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगी हैं, चाहे तो कोई भी गिन सकता है और मैं स्वंय जाकर गिनवा सकता हूं।