हमेशा से विवादों मे रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं। जी हां विश्वास पर दूसरी बार फिर से एक महिला ने दिल्ली के थाने में उनके खिलाफ छेड़खानी लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले भी विश्वास इस तरह के आरोप में संलिप्त हैं।

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। महिला ने शिकायत की है कि आप नेता ने दिल्ली के फाइव स्टार होटल में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला चुनाव के दौरान भी AAP से जुड़ी रही है। महिला का यह भी आरोप है कि उन्हें AAP नेता के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास पर अमेठी में एक वालंटियर महिला के साथ सोते हुए पाए जाने का आरोप लगा था। उसके बाद इस मामले में कई फेक्ट सामने आए थे। खबर यहां तक आई थी कुमार विश्वास की पत्नी ने उन्हें खुद उस महिला वालंटियर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा था। जबकि विश्वास ने इस तरह के आरोपों को वेबुनियाद ठहराया था।

कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि कुमार उसके साथ अवैध संबंध की अफवाह का सार्वजनिक रूप से खंडन नहीं कर रहे हैं। उस महिला ने जुलाई में ही पुलिस थाने में एक नई शिकायत दर्ज करवाई गई है।