प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश पर विपक्षी दल कांग्रेस, केंद्र सरकार को घेरने में जुटा है। टीवी चैनल आजतक के डिबेट शो ‘दंगल’ में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन पर कथित तौर पीएम मोदी का समर्थन करने पर एंकर रोहित सरदाना पर भी निशाना साधा।
डिबेट शो में कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जो बोल रहे हैं बस उसी में कीर्तन करना है। यही बात है और यही बात आप लोग (मीडिया) करते हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी सेना का मनोबल बढ़ाते हैं मगर चीन का नाम तक नहीं लेते हैं। उन्हें इससे क्या परेशानी है? इधर कांग्रेस प्रवक्ता के तंज पर न्यूज एंकर रोहित सरदाना नाराज हो गए। उन्होंने पूछा कीर्तन कहां से हो गया। पिछले 15 मिनट से खरताल तो आप बजा रहे हैं। मैंने एक सवाल पूछा आप उसी का जवाब नहीं दे पाए। पिछले कई मिनट से लगातार आपकी खड़ताल बज रही है।
Bihar, MP Election 2020 Live Updates
डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता का इशारा राहुल गांधी के उस ट्वीट पर था जिसमें उन्होंने मोदी संबोधन से दस मिनट पहले पूछा था कि पीएम अपने संदेश में राष्ट्र को वो तारीख भी बताएं जब चीन को भारत की भूमि से बाहर निकाल फेकेंगे। अखिलेश प्रताप सिंह ने पूछा कि मोदी क्यों चीन का नाम नहीं लेते हैं। सेना तो अपना काम कर रही है मगर सरकार क्या कर रही है।
इस बीच डिबेट में एंकर रोहित सरदाना ने कहा कि उन्हें कांग्रेस प्रवक्ता की बातें समझ में नहीं आ रही है। नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें कोई बात समझ नहीं आएगी। बकौल अखिलेश प्रताप सिंह आपको कुछ समझ नहीं आएगा। जब भक्ति का चश्मा उतारेंगे तब समझ में आएगा। सरकार किस लिए होती है।
20वें मिनट से देखिए वीडियो-
सरदाना इसका जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस प्रवक्ता का लिहाज और सम्मान करते हैं, और जवाब देना उन्हें आता है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने अपने करीब 12 मिनट के भाषण में कोरोना वारयस महामारी में बात की। उन्होंने कोरोना पर मौजूदा समय में देश को संभली हुई स्थिति में बताया। हालांकि उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद पर कोई बात नहीं की।