हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के लगे हैं। चुनाव परिणाम में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में पिछले साल के मुकाबले इस साल सुधार नजर आया है। टीवी चैनल्स पर चुनाव परिणाम को लेकर सुबह से ही बहस जारी है। इस कड़ी में क टीवी चैनल पर बहस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता मैदान से भाग गए।
यहां देखें LIVE नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
टीवी एंकर ने सवाल किया कि आज आप हताश ज्यादा दिख रहे हैं जिसके जवाब में संबित पात्रा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी मैदान में उतरना जज्बे के साथ लड़ना एक स्पीरिट और मोमेंटम को बनाए रखना नतीजों के लिए अग्रसर रहना। नतीजा कुछ भी हो वो जनता का फैसला होता है और यह बड़ी बात होती है। याद करिए 2013 से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से जमीन पर उतरकर लगातार लड़ती रही है। कई जगह पर हम हारे हैं कई जगह पर हम जीते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हमें प्रचंड बहुमत मिला। महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनती नजर आ रही है।
.@sambitswaraj का कांग्रेस पर तंज़ #ResultOnAajTak
लाइव: https://t.co/fOz5QPkk43 pic.twitter.com/52nb52jntd— आज तक (@aajtak) October 24, 2019
हरियाणा में भी हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं। लगातार मैदान में बने रहना और लोकतंत्र के कर्तव्यों को निभा रहे हैं। मैदान छोड़कर नहीं भाग रहे हैं। ठीक उसके उलट आप कांग्रेस पार्टी में देखिए। जैसे ही इन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ हो सकता है। इनके जितने आलाकमान थे जितने बड़े नेता थे वो सब मैदान से नदारद थे। यहां तक की महाराष्ट्र में सुशील कुमार शिंदे स्वंय कह रहे थे कि कांग्रेस पार्टी थक गई है और कांग्रेस को एनसीपी के साथ विलय कर लेना चाहिए।