आज तक एक डिबेट शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जय जवान जय किसान है, किसान के ही बच्चे जवान हैं। जब कोई जवान पूरे साल तैयारी करता है। गणतंत्र दिवस पूरी दुनिया में अपनी शौर्य दिखान, ताकत दिखाने का दिन है। भाजपा प्रवक्ता ने भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह से कहा कि ‘ये दुख बताने का दिन नहीं है। आप अपना दुख लगातार बता रहे हैं और वो देश के सामने आ भी रही है।

सरकार कई बार आप के दुख को सुन चुकी है। अब क्योंकि ट्रैक्टर रैली मेरे कहने से तो रुकने वाला है नहीं। लेकिन युद्धवीर जी मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि भीड़ कभी भी हाथ में नहीं रहती, इस बात का आप ध्यान रखें। आप जानते हैं कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सेना के जवानों और पुलिस के जवानों की ड्यूटी पहले से ही लगी रहती है और आपने जवानों की ड्यूटी और बढ़ा दी है।’

बता दें कि कृषि कानून के विरोध आंदोलन कर रहे किसानों ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैकटर रैली निकालन अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सिंघु बॉर्डर और धंसा बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड को शुरू किया गया। टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की। भारी तादाद में किसान ट्रैक्टर लेकर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों में कानून के खिलाफ बेहद गुस्सा दिखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि किसान पिछले 50 से ज्यादा दिनों से लगातार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन इससे आंदोलन का हल नहीं निकला है। नाराज किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की बात कही थी। किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा।