आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज) LIVE: महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। 227 सीटों वाली बीएमसी में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना की महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच है। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, बीएमसी में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि ठाकरे बंधुओं को 58-68 सीटें मिल सकती है। जम्मू कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पाकिस्तान के ड्रोन मंडराते हुए देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए अपनी ड्रोन रोधी प्रणाली (यूएएस) को सक्रिय कर दिया। मध्य प्रदेश के शहरों में सीवेज-मिश्रित और दूषित पेयजल की आपूर्ति को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए एनजीटी की केंद्रीय क्षेत्र पीठ ने बृहस्पतिवार को ऐसे मामलों की जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।

वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबल पुरस्कार को दे दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखा, “आज वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वह एक अद्भुत महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। आपसी सम्मान का यह एक अद्भुत उदाहरण है।” ईरान की इस्लामिक सत्ता को चुनौती देने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को धीरे-धीरे शांत होते नजर आए। ईरान में कार्रवाई और इंटरनेट बंद रहने के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन धीमे हुए। मानव अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस कार्रवाई में कम से कम 2615 लोग मारे गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तनाव कम होने के संकेत दिए।

Live Updates
08:42 (IST) 16 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मदुरै में जल्लीकट्टू

तमिलनाडु: पलामेडु जल्लीकट्टू आज मदुरै में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/2011998102597910930

08:07 (IST) 16 Jan 2026

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सर्दी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से भी कम रहा। ...अधिक जानकारी
07:40 (IST) 16 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार यानी आज घोषित किए जाएंगे। गुरुवार को शाम 5:30 बजे मतदान समाप्त हो गया। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 29 नगर निगमों में कुल मतदान प्रतिशत 46-50% के बीच रहा।

07:39 (IST) 16 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत

उत्तरी दिल्ली के समयपुर इलाके में एक ‘क्रॉकरी’ कारखाने के अंदर सामान ले जाने वाली लिफ्ट का केबल टूटने से वह तेजी से कई मंजिल नीचे गिर गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई।

07:37 (IST) 16 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश में होने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

बसपा प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 सहित देश में होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले ही लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।