पीएम मोदी इस साल के अंत में होने जा रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री की जगह पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका जाएंगे। बैठक के वक्ताओं की संशोधित सूची जारी होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र नौ सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठक 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। इस बैठक में पहला वक्ता ब्राजील होगा जबकि इसके बाद अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए पोडियम से वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल में वह पहली बार संयुक्त राष्ट्र सत्र को संबोधित करेंगे। भारत की ओर से विदेश मंत्री जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे लेकिन इससे पहले जुलाई में जारी की गई वक्ताओं की सूची में पीएम मोदी का नाम शामिल था। उस लिस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को यूएनजीए को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, वक्ताओं की इस सूची में आगे भी संशोधन हो सकता है।

Live Updates

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी इस साल फरवरी में अमेरिकी दौरे पर गए थे

11:05 (IST) 5 Sep 2025

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: कुल 6 लोग फंसे हैं जिनकी खोज की जा रही है- SP कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू SP कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा, “आज सर्च ऑपरेशन का दूसरा दिन है। सुबह 6.30 बजे से हमारी मशीनरी और बल, बचाव अभियान में लगा हुआ है। कुल 6 लोग फंसे हैं जिनकी खोज की जा रही है, जिसमें 5 कश्मीर के निवासी हैं और एक स्थानीय महिला है…”

11:04 (IST) 5 Sep 2025

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर, नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर चुका है।

11:03 (IST) 5 Sep 2025

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: केरल में आज मनाया जा रहा ओणम

केरल में आज पूरे उत्साह के साथ ओणम उत्सव मनाया जा रहा है। थिरुवोणम दस दिनों तक चलने वाले ओणम का मुख्य त्योहार है। लोग आज मंदिरों में जाकर, घरों में इकट्ठा होकर, ओणम पर्व ‘ओणम सद्या’ मनाकर और उपहारों का आदान-प्रदान करके इसे मना रहे हैं।

11:01 (IST) 5 Sep 2025

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: यह पहली बार है कि GST में विस्तृत तरीके से इतने बड़े स्तर पर सुधार हुए हैं- भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने जीएसटी सुधार 2025 पर कहा, “…यह पहली बार है कि GST में विस्तृत तरीके से इतने बड़े स्तर पर सुधार हुए हैं…कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर राज किया लेकिन उन्होंने उस समय की टैक्स व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई भी काम नहीं किया। उस समय चॉकलेट पर 21% का टैक्स था लेकिन आज दूध-पनीर जैसी चीजें कर से मुक्त हो चुकी हैं। ऐसे में भारत ने एक लंबा फासला तय किया है… देश में व्यापार और उद्योग को बहुत बढ़ावा मिलेगा… प्रधानमंत्री का स्वदेशी का अभियान और मजबूत होगा।”

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी इस साल फरवरी में अमेरिकी दौरे पर गए थे। इस दौरान व्हाइट हाउस में उनकी ट्रंप के साथ द्विपक्षीय मुलाकात हुई थी, लेकिन टैरिफ को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में दूरियां बढ़नी शुरू हुई।