प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर की धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है…मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। आप सभी भारी बारिश के बावजूद यहां आए, मैं आपके इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। भारी बारिश के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं आ पाया इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले इसी मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।
बता दें कि चुराचांदपुर वही ज़िला है, जो हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित रहा था, जहां 250 से अधिक लोगों की जान गई और हज़ारों लोग विस्थापित हुए। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली मणिपुर यात्रा है। विपक्ष लगातार इस बात पर सवाल उठाता रहा है कि इतने लंबे समय तक प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए। पिछले 28 महीनों से राज्य उथल-पुथल और राजनीतिक गतिरोध से गुज़र रहा है।
मई 2023: मणिपुर में भड़की थी हिंसा
27 मार्च 2023 को मणिपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने पर जल्दी विचार करने के लिए कहा था। इसके कुछ ही दिन बाद, 3 मई 2023 को कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में कई लोगों की जान गई। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर की तरफ़ से आयोजित रैली हिंसक हो गई और हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने “शूट ऐट साइट” का आदेश जारी कर दिया।
राज्य के अधिकतर जिलों में कर्फ़्यू लगा, सेना और असम राइफ़ल्स को उतारना पड़ा। इस संघर्ष की जड़ मैतेई को एसटी दर्जा देने की मांग थी, जिसका विरोध कुकी समुदाय कर रहा था। फ़रवरी 2024 में हाई कोर्ट ने अपने आदेश से मैतेई के लिए एसटी दर्जा देने का अंश हटा दिया। हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान हुआ और हज़ारों लोग बेघर हो गए। आज भी बहुत से लोग राहत शिविरों में या मिज़ोरम जैसे पड़ोसी राज्यों में शरण लिए हुए हैं। सरकार के अनुसार इस संघर्ष में 250 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- नस्लीय हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी, जानें कैसे हैं हालात
मई 2023: अमित शाह का दौरा और बीरेन सिंह का दावा
हिंसा के कुछ ही हफ़्तों बाद, मई के अंत में गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दावा किया कि हालात नियंत्रण में हैं और लगभग 20 हज़ार लोगों को सुरक्षित शिविरों में ले जाया गया है। शाह ने विभिन्न समुदायों और राजनीतिक दलों से बातचीत की और कहा कि शांति बहाल करना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को हिंसा फैलाने वालों पर सख़्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पीएम मोदी ने बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो मिज़ोरम की राजधानी को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर हूं। दुर्भाग्य से खराब मौसम के कारण मुझे खेद है कि मैं आइजोल में आपके साथ शामिल नहीं हो पा रहा हूं लेकिन मैं इस माध्यम से भी आपके प्यार और स्नेह को महसूस कर सकता हूं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश की अहम खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: वैष्णो देवी यात्रा रुकी
जम्मू कश्मीर में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश की वजह से ही 14 सितंबर से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अगले आदेश के लिए लगातार अधिकारियों के साथ संपर्क में रहें।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पटना में बीजेपी की अहम मीटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज पटना में बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी की बिहार ईकाई के कई दिग्गज नेता भी मीटिंग में शामिल हुए।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: तेजस्वी यादव पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री बिहार आते रहते हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार को कितनी सौगात दी है, शायद तेजस्वी यादव को याद नहीं है… राहुल गांधी (बिहार) क्यों आए? उन्हें (तेजस्वी यादव) इसका भी जवाब देना चाहिए। स्वाभाविक रूप से, यह चुनाव का समय है, इसलिए हर राजनीतिक दल के लोग यहां आएंगे, लेकिन उनके इस बयान का क्या मतलब है?
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी गोलीबारी
छत्तीसगढ़ में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया है। फिलहाल टीम की तरफ से मनकेली गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और फायरिंग का दौर जारी है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मैं उन प्रभावित लोगों से मिला हूं, जो शिविरों में रह रहे हैं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मणिपुर की धरती आशा और उम्मीद की भूमि है। दुर्भाग्य से हिंसा ने इस शानदार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। थोड़ी देर पहले मैं उन प्रभावित लोगों से मिला हूं, जो शिविरों में रह रहे हैं। उनसे बातचीत करने के बाद मैं कह सकता हूं कि उम्मीद और विश्वास की नई सुबह मणिपुर में दस्तक दे रही है। किसी भी स्थान पर विकास के लिए शांति की स्थापना बहुत जरूरी है। पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर में दशकों से चल रहे कई विवाद, अनेक संघर्ष समाप्त हुए हैं। लोगों ने शांति का रास्ता चुना है और विकास को प्राथमिकता दी है…मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें…मैं आज आपको वादा करता हूं कि मैं आपके साथ हूं। भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है…”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “…मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले इसी मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे…”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं- पीएम मोदी
मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मणिपुर की धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है…मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। आप सभी भारी बारिश के बावजूद यहां आए, मैं आपके इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। भारी बारिश के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं आ पाया इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया…”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने चूड़ाचांदपुर में में 7,300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री मोदी ने चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर पहुंचे चुके हैं। उनके स्वागत में राज्य के लोग पारंपरिक नृत्य करेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री चुराचंदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पिछले 11 वर्षों से हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे हैं- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में कुछ राजनीतिक दल लंबे समय से वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। उनका ध्यान हमेशा उन जगहों पर रहा जहां ज़्यादा वोट और सीटें थीं। मिज़ोरम जैसे राज्यों सहित पूरे पूर्वोत्तर को इस रवैये की वजह से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन हमारा नज़रिया बिल्कुल अलग है। जो पहले उपेक्षित थे, वे अब सबसे आगे हैं। जो कभी हाशिए पर थे, वे अब मुख्यधारा में हैं। पिछले 11 वर्षों से हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यह सिर्फ एक रेल संपर्क नहीं है बल्कि यह बदलाव की जीवनरेखा है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले, मुझे आइज़ोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला था और आज हम इसे देशवासियों को समर्पित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। दुर्गम रास्तों सहित कई चुनौतियों को पार करते हुए यह बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन अब साकार हो गई है। हमारे इंजीनियरों के कौशल और हमारे कार्यकर्ताओं के जज्बे ने इसे संभव बनाया है…यह सिर्फ एक रेल संपर्क नहीं है बल्कि यह बदलाव की जीवनरेखा है। यह मिज़ोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। मिज़ोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज़्यादा बाज़ारों तक पहुंच सकेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज मिज़ोरम भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माण, मिज़ोरम के लोग हमेशा योगदान देने के लिए आगे आए हैं… त्याग और सेवा, साहस और करुणा, ये मूल्य मिज़ो समाज के केंद्र में हैं। आज मिज़ोरम भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह राष्ट्र के लिए, विशेषकर मिज़ोरम के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण परियोजना थी- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज मिज़ोरम की राजधानी को रेलवे कनेक्टिविटी मिल गई है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण परियोजना थी। इसमें 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल शामिल हैं…यह लाइन अब मिज़ोरम को गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली और कई अन्य गंतव्यों से जोड़ेगी। आज प्रधानमंत्री मोदी 3 नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे…रेलवे कनेक्टिविटी पूरे देश को मिज़ोरम की सुंदरता का अनुभव करने में मदद करेगी। पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुझे खेद है कि मैं आइजोल में आपके साथ शामिल नहीं हो पा रहा हूं – मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर हूं। दुर्भाग्य से खराब मौसम के कारण मुझे खेद है कि मैं आइजोल में आपके साथ शामिल नहीं हो पा रहा हूं लेकिन मैं इस माध्यम से भी आपके प्यार और स्नेह को महसूस कर सकता हूं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम की पहली रेल लाइन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो मिज़ोरम की राजधानी को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने मिजोरम को दी सौगात
मिज़ोरम में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ है, और अब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना संबोधन दे रहे है और राज्य की राजधानी आइज़ोल से लगभग 30 किलोमीटर दूर लेंगपुई हवाई अड्डे से ही बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का वर्चुअल उद्घाटन किया। मौसम की स्थिति के कारण, हवाई अड्डे से आइज़ोल शहर के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। उनका अगला पड़ाव, इम्फाल का चुराचांदपुर, जहाँ उन्हें मिज़ोरम से हेलीकॉप्टर द्वारा जाना है, वहाँ भी बारिश हो रही है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:जनवरी 2024: मणिपुर में फिर हिंसा, राहुल गांधी की यात्रा
जनवरी 2024 में 48 घंटे में अलग-अलग जगह पर हुई हिंसक घटनाओं में पाँच नागरिक और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत मणिपुर से की। इम्फाल के पास थौबल में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर जिस दर्द से गुज़रा है, हम उस दर्द को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि उस शांति, प्यार, एकता को वापस लाएंगे, जिसके लिए ये राज्य हमेशा जाना जाता है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जुलाई 2023: मणिपुर में दो महिलाओं का वीडियो आया सामने
19 जुलाई 2023 को एक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसमें कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराते और उन्हें प्रताड़ित करते दिखाया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि यह घटना 4 मई को थोबल ज़िले में हुई थी।
कर्नाटक के हासन में बड़ा हादसा
कर्नाटक के हासन में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां होलेनरसीपुरा के मोसाले होसाहल्ली के पास एक भारी मालवाहक ट्रक ने गणपति जुलूस में टक्कर मार दी। एनएच-373 पर हुई इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
सुशीला कार्की ने नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। सुशीला कार्की के अंतरिम मंत्रिमंडल में कोई मंत्री शामिल नहीं किया गया।
जब मैं अपने भतीजे-भतीजियों के बीच होता हूं तो मेरे भीतर एक दिव्य ऊर्जा प्रवाहित होती है- शिवराज सिंह चौहान
मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जब मैं अपने भतीजे-भतीजियों के बीच होता हूं तो मेरे भीतर एक दिव्य ऊर्जा प्रवाहित होती है। आज मुझे उनसे मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इनमें से अनेक बच्चे विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्कारों से परिपूर्ण ये बच्चे एक नए भारत का निर्माण करेंगे।”
नेपाल में चल रहे हिंसक ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों में एक भारतीय नागरिक समेत 51 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में भड़के गुस्से ने जानलेवा झड़पों का रूप ले लिया। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल पुलिस के प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने पुष्टि की है कि मृतकों में तीन पुलिसकर्मी और दर्जनों नेपाली नागरिक शामिल हैं। कुल हताहतों में से 36 शवों को पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों से 17 और शव बरामद किए गए।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बड़ा बयान
बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए एआई-जनरेटेड वीडियो पर (जिसमें कथित तौर पर पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दो किरदार दिखाई दे रहे हैं) बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया है। इसमें एक मां अपने बेटे को पढ़ाती हुई दिखाई दे रही है। सबकी मां, मां होती है और सम्मानीय होती है। हम लोगों के मुद्दों के साथ आगे आना चाहते हैं। वीडियो किसी से संबंधित नहीं है। हम मौखिक हिंसा से दूर रहना चाहते हैं। इसे समझने के लिए वीडियो को पूरा देखा जाना चाहिए।”
चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है कि कहीं भी वोट चोरी न हो- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ले कहा, “चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है कि कहीं भी वोट चोरी न हो। सब जानते हैं कि जब वोट चोरी से चुनाव नहीं जीत पाए तो रिवॉल्वर के बल पर वोट रोकने की कोशिश की। अगर ऐसी घटनाएं होती हैं तो हो सकता है कि यहां भी लोग सड़कों पर उतर आएं, जैसा हमारे पड़ोसी देशों में हुआ।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात- एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर थे वह हमें मार्गदर्शन कर रहे थे और महाराष्ट्र से वह सीधे उपराष्ट्रपति पद पर विराजमान हुए हैं ये महाराष्ट्रवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात है। उनके तजुर्बे का देश के विकास और प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रहेगा…”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ‘आप भी स्पीकर की बात नहीं मानते…’, राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच बहस का वीडियो वायरल- VIDEO
Rahul Gandhi vs Dinesh Pratap Singh: दिशा की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह दिशा के अध्यक्ष हैं और इसलिए उनसे पूछ कर ही चर्चा होनी चाहिए। इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार करते हुए का कि जब लोकसभा में आप स्पीकर का कहना नहीं मानते हैं तो मैं यहां उनका कहना मानने के लिए बाध्य नहीं हूं।
‘आप भी स्पीकर की बात नहीं मानते…’, राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच बहस का वीडियो वायरल- VIDEO
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत मामले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह किए गए लाइन हाजिर
बलिया से सटे गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना परिसर में मंगलवार की रात धरनारत लोगों पर पुलिस द्वारा किये गये कथित लाठीचार्ज में घायल हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। इस मामले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित और छह अन्य को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि नोनहरा क्षेत्र में नौ सितंबर को एक प्रकरण संज्ञान में आया था जिसमें एक ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान के बीच बिजली के खंभे लगाने को लेकर विवाद था।
पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत मामले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह किए गए लाइन हाजिर
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्ट गैलरी के खिलाफ FIR की मांग खारिज की, एम.एफ. हुसैन की हिंदू देवी-देवताओं की पेटिंग्स का मामला
कोर्ट के समक्ष याचिका अमिता सचदेवा नामक एक वकील द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने दावा किया था कि दिल्ली की एक आर्ट गैलरी में एम.एफ. हुसैन की दो पेंटिंग प्रदर्शित की गई थीं, जिनमें हिंदू देवी-देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्ट गैलरी के खिलाफ FIR की मांग खारिज की, एम.एफ. हुसैन की हिंदू देवी-देवताओं की पेटिंग्स का मामला
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बाहर भागे जज और वकील
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, परिसर को खाली करवा दिया गया है। एक संदिग्ध मेल आया था जिसमें कहा गया कि दिल्ली हाई कोर्ट में कुल तीन बम हैं। ईमेल के तुरंत बाद ही बॉम्ब स्क्वाड को रवाना कर दिया गया और पूरा परिसर भी खाली करवाया गया। इस समय भी जांच जारी है, ईमेल भेजने वाले की खोज भी हो रही है।
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बाहर भागे जज और वकील
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा आसान नहीं, राजद पर ऐसे दबाव बना कांग्रेस और वीआईपी
Bihar Assembly Elections: बिहार में एनडीए और महागठबंंधन दोनों गुटों में सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत चल रही है। महागठबंधन में कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी जैसे सहयोगी अब अपनी मांगों पर और जोर देने लगे हैं।यह मांग तब हो रही है, जब महागठबंधन में दो और पार्टियों – पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJP) और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जुड़ने की संभावना। अगर ऐसा होता है तो महागठबंधन में सीटों का बंटवारा और ज्यादा पेचीदा हो जाएगा।
Bihar Assembly Elections: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा आसान नहीं, राजद पर ऐसे दबाव बना कांग्रेस और वीआईपी
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: फ़रवरी 2024 में हाई कोर्ट ने अपने आदेश से मैतेई के लिए एसटी दर्जा देने का अंश हटा दिया। हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान हुआ और हज़ारों लोग बेघर हो गए। आज भी बहुत से लोग राहत शिविरों में या मिज़ोरम जैसे पड़ोसी राज्यों में शरण लिए हुए हैं।
