अयोध्या में राम नवमी 2025 एक ऐतिहासिक और भव्य उत्सव होगा। इसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हजारों श्रद्धालु आएंगे। 6 अप्रैल 2025 को दोपहर के समय राम लला के जन्म के समय अभिषेक, श्रृंगार, आरती और छप्पन भोग सहित खास अनुष्ठान होंगे। निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का लगातार दूसरे साल सूर्यतिलक हुआ है। इसमें सूरज की रोशनी चार मिनट तक राम लला के माथे पर पड़ी। इस कार्यक्रम में रामायण की कथाओं, राम मंदिर और महाराणा प्रताप व संत रविदास जैसे ऐतिहासिक लोगों के बारे में बताने वाली 21 झांकियां शामिल होंगी। यह भक्तों के लिए बेहद ही विहंगम दृश्य होगा।

पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। पंबन नाम से मशहूर इस रेल ब्रिज को 550 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस पुल का गहरा आध्यात्मिक महत्व है। 2.08 किलोमीटर लंबे इस पुल में 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है जो 17 मीटर तक ऊंचा उठता है। इससे ट्रेन सेवाओं को बाधित किए बिना बड़े जहाजों को आसानी से गुजरने में मदद मिलती है।

Live Updates
10:40 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: बाबू जगजीवन राम को खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कई बार मंत्री पद संभाला, हर बार प्रभाव डाला, खासकर बांग्लादेश युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री के रूप में उनकी अहम भूमिका थी, यह भारत के लिए गर्व की बात है। वह एक बहादुर नेता थे जो संसद में अपने विचार रखने में संकोच नहीं करते थे।”

10:20 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: वक्फ बिल गरीबों के लिए- शादाब शम्स

वक्फ संशोधन विधेयक पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा, “वक्फ संशोधन विधेयक गरीबों के लिए है और मैंने कहा था कि गरीब मुसलमान विरोध नहीं कर रहे हैं, जो विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक मुसलमान हैं। पुतले जलाना इस्लाम का हिस्सा नहीं है, फिर ये पुतले कैसे जला रहे हैं? ये राजनीतिक मुसलमान हैं, ये गुमराह कर रहे हैं, ये लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। ये साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों और पसमांदाओं के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी। किसी भी पसमांदा को डरने की जरूरत नहीं है।”

10:12 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: राहुल गांधी ने जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

09:58 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेस नेता मीरा कुमारी ने क्या कहा

बाबूजी के नाम से मशहूर पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, “बाबूजी महान व्यक्तित्व के धनी थे और देश के लिए समर्पित थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनमें इस देश में पनप रही कई संस्कृतियों को एकजुट करने की क्षमता थी। यह एक अद्भुत क्षमता है और राजनेताओं और समाज को आगे बढ़ाने वाले सभी लोगों में यह गुण होना जरूरी है।”

09:53 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: पीएम मोदी की राष्टपति दिसानायके के साथ मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से शुरू हुई अपनी तीन दिवसीय श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ।

09:44 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, जो कल बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शुरू हुई।

09:34 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- प्रमोद तिवारी

हाल ही में संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “जब कोई असंवैधानिक विधेयक दोनों सदनों द्वारा पारित हो जाता है, और हमें लगता है कि यह संविधान का उल्लंघन करता है, तो निस्संदेह, इसकी व्याख्या के लिए सर्वोच्च न्यायालय ही सर्वोच्च मंच है और हम वहीं जाएंगे।”

09:27 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर सर्वोदय कन्या विद्यालय, शालीमार बाग में ‘कन्या पूजन’ किया।

09:15 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र की भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे।

09:13 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की- सीएम नायब सिंह सैनी

वक्फ संशोधन विधेयक पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति की और 2013 में वक्फ अधिनियम लाया। इससे वक्फ बोर्ड, (मुस्लिम) समुदाय और देश को भी नुकसान हुआ। कांग्रेस ने जो भी गलत किया, उसे पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार सही कर रही है।”

09:12 (IST) 5 Apr 2025
Aaj Ki Taaja Khabar: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की पदयात्रा

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ पदयात्रा की। उन्होंने कहा, “आज पदयात्रा का तीसरा दिन है और जनता भी बहुत उत्साहित और सहयोगी है। हर कोई इसमें शामिल हो रहा है और ऐसा लगता है कि सभी के आशीर्वाद से हम इस जन आंदोलन को बनाने में जरूर सफल होंगे। हम सब मिलकर नशा मुक्त पंजाब, रंगला पंजाब बनाएंगे। सरकार भी अपना प्रयास कर रही है। हम भी अपना प्रयास कर रहे हैं। जनता भी हमारा साथ दे रही है।”