आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बुलाई गई इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश पिछले दिनों की गई घोषणाओं पर मुहर लगा सकते हैं। साथ केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 3% महंगाई भत्ता की घोषणा पर भी फैसला लिया जा सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। राज्य की 25 लाख महिला लाभार्थियों को 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार में आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भारत दौरे पर आ सकते हैं अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी
अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके 9 अक्टूबर को नई दिल्ली आने की उम्मीद है। अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
Bareilly Tension: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या फिर अशांति को रोका जा सके। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, बरेली में 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ‘भारत अपना अपमान नहीं सहेगा’, तेल खरीद को लेकर दबाव बनाने के बीच पुतिन की अमेरिका को चेतावनी
Putin Warns US: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिका को भारत पर रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए दबाव डालने के खिलाफ चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि भारत कभी भी किसी के सामने खुद को अपमानित नहीं होने देगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्र ने 11 पशु प्रोटीन वाले बायोस्टिमुलेंट्स बेचने की अनुमति वापस ली, धार्मिक और आहार प्रतिबंधों के चलते फैसला; केंद्रीय कृषि मंत्रालय का बड़ा कदम
धान, टमाटर, आलू, खीरा और मिर्च जैसी फसलों के लिए मंजूरी देने के महीनों बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने ‘धार्मिक और आहार संबंधी प्रतिबंधों’ के कारण 11 जैव-उत्तेजकों की बिक्री की मंजूरी वापस ले दी है। ये जैव-उत्तेजक पशु स्रोतों – मुर्गी के पंख, सूअर के ऊतक, गोजातीय खाल (गाय, बैल और भैंस की खाल, जिसे टैनिंग प्रक्रिया के बाद टिकाऊ और बहुमुखी चमड़े में बदला जाता है) और कॉड स्केल – से प्राप्त किए जाते हैं, जैसा कि द इंडियन एक्सप्रेस को इसकी जानकारी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हिंदू और जैन समुदायों के कुछ व्यक्तियों द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय में की गई शिकायतों के बाद लिया गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मुहर
यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाने के लिए आयोजित हो सकती है। नीतीश कुमार आज सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत करते हुए पहले फेज में लाभुकों को राशि जारी की थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाखों छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के चार लाख रुपए के लोन को पूरी तरह से ब्याज मुक्त करने की घोषणा की थी। साथ ही 2 लाख रुपए की राशि 7 वर्ष और शेष 2 लाख की राशि 10 वर्ष में वापिस की भी छूट देने की घोषणा की थी। इन दोनों पर कैबिनेट में मुहर लगना तय है।