आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), हिंदी न्यूज़ 04 August 2025 Today’s Latest Breaking News in Hindi: खबरों के लिहाज से सोमवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ राजधानी दिल्ली में झुग्गियों के खिलाफ चल रहे एक्शन पर कांग्रेस आक्रमक होने जा रही है। सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, राहुल गांधी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। बिहार की राजनीति में अभी भी SIR को लेकर विवाद चल रहा है, वहां भी तेजस्वी यादव के EPIC नंबर को लेकर रोज नए दावे हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय खबरों में फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी चर्चा में हैं। भारत पर ही एक बड़ा आरोप लगा दिया गया है, कहा गया है कि रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में हिंदुस्तान ही फाइनेंस कर रहा है। इसके अलावा इजराजयल और हमास का युद्ध अभी भी जारी है और अलग-अलग वीडियो के जरिए प्रोपेगेंडा गेम भी खेला जा रहा है। वैसे मौसम की खबरों पर भी नजर रखनी होगी। मैदानी इलाके अगर बाढ़ से परेशान चल रहे हैं तो पहाड़ी राज्यों पर भी लैंडस्लाइड, क्लाउड बर्स्ट, फ्लैश फ्लड की मार है।

Weather Forecast Updates News

Live Updates

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश की सभी अहम खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

20:31 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले संजय सिंह

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “… मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया था कि पीड़ित परिवारों की मांग है कि पहलगाम में मारे गए सभी लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए। शुभम के पिता की भी मांग है कि जो दुखद घटना हुई है उसकी भरपाई ज़िंदगी भर नहीं हो सकती लेकिन प्रधानमंत्री और सरकार जो कदम उठा सकते हैं, वे जरूर उठाए… इससे आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संदेश भी जाएगा… सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा और नौकरी देनी ही चाहिए। इसमें बहुत देरी हो चुकी है…”

19:47 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली विधानसभा हुई पेपरलेस

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सदन पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस हो गया है। अब से सभी प्रक्रियात्मक कार्य डिजिटल रूप से संचालित होंगे। इस पहल के तहत, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सभी विधायकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्हें संबंधित डिजिटल अनुप्रयोगों के उपयोग से परिचित कराया गया।

19:46 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा को लेकर दी गुड न्यूज

Breaking News LIVE: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली देश की पहली विधानसभा है, जो 100% सौर ऊर्जा से संचालित है। इसी योजना के साथ, हमने इसे सौर ऊर्जा से संचालित बनाया है। आज इस परियोजना का उद्घाटन था। इसके माध्यम से हम वातावरण को स्वच्छ हवा प्रदान करने में सफल होंगे।

19:44 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: स्पाइसजेट विवाद में आया भारतीय सेना का बयान

Breaking News LIVE: 26 जुलाई को श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक सैन्यकर्मी और एयरलाइन स्टाफ के बीच कथित विवाद का मामला भारतीय सेना के संज्ञान में आया है। सेना ने कहा है कि भारतीय सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है। मामले की जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

17:13 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा दावा

Breaking News LIVE: बिहार चुनाव SIR का बड़ा बयान सामने आया है। आयोग ने कहा कि 1 अगस्त 2025 दोपहर 3 बजे) से 3 अगस्त (दोपहर 3 बजे) तक, सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाने के लिए शून्य दावे और आपत्तियां दायर की हैं।

15:59 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार के अगले सीएम पर बोले गिरिराज सिंह

Breaking News LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। गिरिराज सिंह अलग-अलग मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहे हैं लेकिन अब विधानसभा चुनाव के बाद अगले सीएम के सवालों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगले सीएम नीतीश कुमार ही होंगे।

14:53 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी पर बरसे प्रल्हाद जोशी

Breaking News LIVE: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह किस लिए विरोध कर रहे हैं? 2023 में उनकी पार्टी कर्नाटक चुनाव जीतेगी और अब वह चुनाव प्रक्रिया में उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। यह क्या बकवास है? उन्होंने झारखंड और जम्मू-कश्मीर जीता है और जब भी वे हारते हैं, तो ईवीएम या चुनाव आयोग में कोई समस्या होती है। उनका दावा है कि उनके पास परमाणु बम है, तो वह इसे अपने पास क्यों रख रहे हैं? इसे विस्फोट कर दीजिए अन्यथा आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

13:07 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। इसको लेकर कई तरह के सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि किसी भी विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

12:19 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जेडीयू में शामिल होंगे कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक राम

Breaking News LIVE: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक राम आज रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होंगे। अशोक राम कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे हैं। अशोक कुमार राम वर्ष 2000 में राबड़ी मंत्रिमंडल में कैबिनेट भी मंत्री थे। अशोक राम 6 बार बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके पिता बालेश्वर राम साल 1952 से 1977 तक 7 बार विधायक चुने गए वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कैबिनेट में राज्यमंत्री भी थे।

12:16 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुझसे बड़े-बड़े नाम लेने को कहा- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Breaking News LIVE: 2008 मालेगांव विस्फोट मामले पर NIA कोर्ट से बरी होने के बाद बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “मुझसे बहुत बड़े-बड़े लोगों के नाम जबरदस्ती बोलने के लिए कहा गया, जो मैंने नहीं लिए। उनके अनुसार मैंने काम नहीं किया इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया। उन नामों में विशेष तौर पर मोहन भागवत, राम माधव का नाम, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम बड़े-बड़े नेताओं का नाम लेने के लिए कहा गया। मैंने उनकी बात को नहीं माना इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया।”

12:14 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ड्रोन चलाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश

Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस यानी CMO से कहा गया है कि ड्रोन के जरिए दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (NSA) भी लगाया जाएगा। CMO ने कहा, “बिना अनुमति के ड्रोन चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव और DGP को हर ज़िले में ड्रोन संचालन की समीक्षा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

12:12 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: रायबरेली में हुआ बड़ा सड़क हादसा

Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक में घुस गई जिससे बस के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस की स्टेयरिंग के बीच फंसे ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सड़क हादसे के बाद राहगीरों, स्थानीय लोग और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया, बस प्रयागराज डिपो की बताई जा रही है।

12:07 (IST) 3 Aug 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: चुनाव आयोग पर उठे गंभीर सवाल – अजय राय, कांग्रेस

Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी लगातार कहते रहे हैं कि जिस संस्था (चुनाव आयोग) पर पूरे देश को भरोसा था, आज उस पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ने सही बात कही है। वह जल्द ही कई बातें सामने लाएंगे।