दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी और तेज हो गई है। दिन में तापमान करीब 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और रात में 25 डिग्री के आस-पास रहेगा। सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। दोपहर के बाद आसमान में थोड़े बादल आ सकते हैं और धूलभरी हवाएं भी चलने के आसार हैं। दिल्ली की हवा अब भी खराब बनी हुई है, इसलिए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। फिलहाल मौसम विभाग ने लू को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है, लेकिन गर्मी से बचाव की सलाह जरूर दी गई है।
देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम ने करवट ली है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में आज तेज बारिश और आंधी आ सकती है। दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं, जैसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है और लू चलने का खतरा है। उधर बिहार और झारखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने सभी से कहा है कि मौसम की खबरों पर नजर रखें और बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।देशभर के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए एक हफ्ते के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में दो दिन आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली एनसीआर के मौसम के पूर्वानुमान को लेकर IMD का कहना है कि दोपहर तक धूप रहेगी। इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम के समय हवाएं तेज हो सकती हैं। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 29 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने आंधी का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान काफी गिर गया है। भोपाल, नवगांव, ग्वालियर सहित 35 से ज्यादा जिलों में दिन-रात का पारा 11.2 डिग्री तक नीचे आ गया है। नवगांव में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 10 डिग्री गिरा है।
छत्तीसगढ़ के छह जिलों में बादल गरजने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि राज्य के तापमान में गिरावट आने से गर्मी में कुछ कमी आई है।
राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू आदि शहरों में तापमान में तेजी आई है। कई शहरों में लू चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अभी और इजाफा हो सकता है।
बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में आज तेज हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है।
बिहार में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे धूलभरी आंधी का खतरा बना हुआ है। राजधानी भोपाल में आज का तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इंदौर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं तेज और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
मौसम विभाग ने राजस्थान में कई जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई है। आज कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, हनुमानगढ, जोधपुर, गंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 अप्रैल तक पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में बारिश की संभावना हैं।
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार शाम से चल रही तेज हवाओं की वजह से राज्य में फिलहाल गर्मी का असर कम हो गया है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। और लोगों को ठंडक का एहसास कराया है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक गर्मी और तेज होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में बदलाव होगा, और 30 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 1 और 2 मई तक भी प्रभावी रह सकता है।
पूर्वोत्तर भारत में इस हफ्ते जोरदार बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में 27 और 28 अप्रैल को मूसलधार बारिश हो सकती है। IMD ने चेतावनी जारी की है कि इन इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 मई तक बारिश, बादल और तेज हवा की संभावना है। रविवार को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहा, लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलती रहीं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
हरियाणा में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य में लू का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिन अचानक मौसम में बदलाव आया। नारनौल और नूंह में आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि हिसार, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में बादल छाए रहे। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, और प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा।
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे जिलों में तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने शिमला, मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
बिहार में आज मौसम बरसाती मिजाज में रह सकता है, खासकर पटना, गया और भागलपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी-तूफान चलने का भी अनुमान जताया है। आईएमडी ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने वाराणसी और प्रयागराज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा और लू चलने के हालात रह सकते हैं। पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में पारा चढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।