देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप जारी है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।
केरल में इस बार मानसून अपने तय समय से करीब एक हफ्ता पहले ही पहुंचने को तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य में मानसून की औपचारिक एंट्री हो जाएगी। खास बात ये है कि पिछले 16 वर्षों में यह मानसून का सबसे जल्दी आगमन होगा। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश, निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून सिस्टम की वजह से सभी परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं।
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भोपाल में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। बिहार में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। हवाएं भी काफी तेज गति से चल रही हैं। तापमान में गिरावट आ चुकी है।
दिल्ली-एनसीआर में थोड़ी ही देर में 60-100 किमी प्रति घंटे से हवाओं के चलने की संभावना भी जताई गई है। आकाशीय बिजली की भी संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से आफत आ गई है। एक जगह बादल फटने की भी खबर है जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
हरियाणा के सिरसा में अचानक से मौसम बदला है, धूल भरी आंधी की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा के दूसरे जिलों को लेकर भी अलर्ट है।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के रियासी, जम्मू, सांबा और कठुआ, मध्य प्रदेश के उज्जैन और आगर मालवा, और महाराष्ट्र के रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, अगले एक से दो घंटे में तेज बारिश की संभावना है, आंधी-तूफान भी आ सकता है।
उत्तर प्रदेश में केरल के मानसून का असर दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दो दिन में राज्य के तराई और पूर्वी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इनमें से 18 जिलों के लिए ऑरेंज तो 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “…आज राहुल गांधी ने कहा कि पुंछ में जो हुआ वह त्रासदी थी। वह आतंकी घटना को त्रासदी कह रहे हैं। हमारे निर्दोष नागरिकों पर आतंकी मानसिकता वाली पाकिस्तानी सेना ने हमला किया… गुरुद्वारों और स्कूलों पर हमला किया गया। बच्चों की जान चली गई और राहुल गांधी इस पर पर्दा डाल रहे हैं… हालांकि यह आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि कांग्रेस ने कई बार पाकिस्तान के आतंकवाद पर पर्दा डाला है।”
#WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's Poonch visit, BJP leader Shehzad Poonawalla says, "… Today, Rahul Gandhi stated that what happened in Poonch was a tragedy. He is calling an act of terror an act of tragedy. Our innocent civilians were attacked by Pakistan army,… pic.twitter.com/jtF2OBQ3ro
— ANI (@ANI) May 24, 2025
आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी ए भूटे ने कहा, “दक्षिण कोंकण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है… हमें उम्मीद है कि दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी… रायगढ़ जैसे क्षेत्र के बाकी हिस्सों में हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और उत्तरी कोंकण में हमने येलो अलर्ट जारी किया है… दबाव के मद्देनजर हमने मछुआरों को चेतावनी दी है।”
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | IMD scientist, Shubhangi A Bhute says, "Red alert has been given to South Konkan, Ratnagiri and Sindhudurg…We are expecting that we will be having heavy to very heavy rainfall in both the districts…In rest of the region, like Raigad, we have… pic.twitter.com/UDLYWQIUAp
— ANI (@ANI) May 24, 2025
आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी ए भूटे ने कहा, “दक्षिण कोंकण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है… हमें उम्मीद है कि दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी… रायगढ़ जैसे क्षेत्र के बाकी हिस्सों में हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और उत्तरी कोंकण में हमने येलो अलर्ट जारी किया है… दबाव के मद्देनजर हमने मछुआरों को चेतावनी दी है।”
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | IMD scientist, Shubhangi A Bhute says, "Red alert has been given to South Konkan, Ratnagiri and Sindhudurg…We are expecting that we will be having heavy to very heavy rainfall in both the districts…In rest of the region, like Raigad, we have… pic.twitter.com/UDLYWQIUAp
— ANI (@ANI) May 24, 2025
मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
IMD Weather Warning (24.05.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 24, 2025
Extremely heavy rainfall likely to occur at isolated places over Konkan & Goa, Madhya Maharashtra, Coastal Karnataka and South Interior Karnataka, Kerala today.#RainySeason #rainfall #WeatherUpdate #karnataka #maharashtra #goa #Kerala… pic.twitter.com/mf9Nc69WIL
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई तक लगातार बारिश का दौर रहने की संभावना है।
देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी इन दिनों गर्मी तेज पड़ रही है। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर का 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों जगह के अधिकतम तापमान में केवल पांच डिग्री का अंतर है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और ओले गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। मध्य प्रदेश के गुना में कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला।
मौसम विभाग ने झारखंड में अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश और तूफान आने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक दबाव बना है। यह आज सुबह रत्नागिरी से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। इसके पूर्व की ओर बढ़ने और रत्नागिरी और दापोली के बीच तट को पार करने की उम्मीद है।
केरल में मानसून अगले 24 घंटों में अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले ही पहुंच जाएगा। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 सालों में सबसे पहले होने वाला है।
यूपी में शुक्रवार को बांदा सबसे गर्म जिला रहा। वहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच राज्य के कई शहरों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है।
हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
राजस्थान में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के करीब 20 जिलों में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि राज्य के तटीय जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के बागलकोट, गडग, धारवाड़, कोप्पल, चिक्कमगलुरु, बीदर, उडुपी, शिवमोग्गा और कोलार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों सहित कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र और गोवा के कई तटीय जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया है। इसमें शुक्रवार से लेकर हफ्ते के अंत तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई को गोवा, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए अत्यधिक भारी बारिश की संभावना का पूर्वानुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 35 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा हो सकती है।
बिहार में अगले तीन-चार दिन तक बारिश होते रहने की संभावना है। मौमस विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह के हालात जारी रहने का अनुमान है। आज राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मध्य यूपी के कुछ जिलों में बादल मंडराने से बारिश के हालात बन रहे हैं तो दूसरी तरफ बुंदेलखंड के कुछ जिलों में पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी तेज हो गई है। इन जिलों में तापमान लगातार 44-45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।
पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक यह बदलाव जारी रह सकता है।
मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 44°C से 46°C तक पहुंच सकता है। भिवानी में हाल ही में तापमान 44.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान में कोई विशेष गिरावट की उम्मीद नहीं है। उमस बढ़ने से कई जिलों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।