देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप जारी है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

केरल में इस बार मानसून अपने तय समय से करीब एक हफ्ता पहले ही पहुंचने को तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य में मानसून की औपचारिक एंट्री हो जाएगी। खास बात ये है कि पिछले 16 वर्षों में यह मानसून का सबसे जल्दी आगमन होगा। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश, निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून सिस्टम की वजह से सभी परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं।

आज की ताजा खबर

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भोपाल में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। बिहार में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

Live Updates
02:02 (IST) 25 May 2025
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। हवाएं भी काफी तेज गति से चल रही हैं। तापमान में गिरावट आ चुकी है।

01:19 (IST) 25 May 2025
दिल्ली में कितनी तेज होगी हवा?

दिल्ली-एनसीआर में थोड़ी ही देर में 60-100 किमी प्रति घंटे से हवाओं के चलने की संभावना भी जताई गई है। आकाशीय बिजली की भी संभावना है।

00:01 (IST) 25 May 2025
हिमाचल में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से आफत आ गई है। एक जगह बादल फटने की भी खबर है जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

23:59 (IST) 24 May 2025
सिरसा में धूल भरी आंधी

हरियाणा के सिरसा में अचानक से मौसम बदला है, धूल भरी आंधी की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा के दूसरे जिलों को लेकर भी अलर्ट है।

23:58 (IST) 24 May 2025
इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के रियासी, जम्मू, सांबा और कठुआ, मध्य प्रदेश के उज्जैन और आगर मालवा, और महाराष्ट्र के रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

23:57 (IST) 24 May 2025
दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, अगले एक से दो घंटे में तेज बारिश की संभावना है, आंधी-तूफान भी आ सकता है।

21:28 (IST) 24 May 2025
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में केरल के मानसून का असर दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दो दिन में राज्य के तराई और पूर्वी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

21:26 (IST) 24 May 2025
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इनमें से 18 जिलों के लिए ऑरेंज तो 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15:09 (IST) 24 May 2025
कांग्रेस ने कई बार पाकिस्तान के आतंकवाद पर पर्दा डाला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "...आज राहुल गांधी ने कहा कि पुंछ में जो हुआ वह त्रासदी थी। वह आतंकी घटना को त्रासदी कह रहे हैं। हमारे निर्दोष नागरिकों पर आतंकी मानसिकता वाली पाकिस्तानी सेना ने हमला किया... गुरुद्वारों और स्कूलों पर हमला किया गया। बच्चों की जान चली गई और राहुल गांधी इस पर पर्दा डाल रहे हैं... हालांकि यह आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि कांग्रेस ने कई बार पाकिस्तान के आतंकवाद पर पर्दा डाला है।"

https://twitter.com/i/status/1926203704526479711

15:07 (IST) 24 May 2025
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी ए भूटे ने कहा, "दक्षिण कोंकण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है... हमें उम्मीद है कि दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी... रायगढ़ जैसे क्षेत्र के बाकी हिस्सों में हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और उत्तरी कोंकण में हमने येलो अलर्ट जारी किया है... दबाव के मद्देनजर हमने मछुआरों को चेतावनी दी है।"

https://twitter.com/i/status/1926207756903633025

15:04 (IST) 24 May 2025
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी ए भूटे ने कहा, "दक्षिण कोंकण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है... हमें उम्मीद है कि दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी... रायगढ़ जैसे क्षेत्र के बाकी हिस्सों में हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और उत्तरी कोंकण में हमने येलो अलर्ट जारी किया है... दबाव के मद्देनजर हमने मछुआरों को चेतावनी दी है।"

https://twitter.com/i/status/1926207756903633025

14:17 (IST) 24 May 2025
भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1926169392628342816

12:48 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में 27 मई तक बारिश का दौर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई तक लगातार बारिश का दौर रहने की संभावना है।

12:34 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर के तापमान में हुआ इजाफा

देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी इन दिनों गर्मी तेज पड़ रही है। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर का 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों जगह के अधिकतम तापमान में केवल पांच डिग्री का अंतर है।

12:25 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी और ओले गिरने से बढ़ी परेशानी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और ओले गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। मध्य प्रदेश के गुना में कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला।

12:11 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान आने का अनुमान

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश और तूफान आने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

12:06 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक दबाव बना है। यह आज सुबह रत्नागिरी से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। इसके पूर्व की ओर बढ़ने और रत्नागिरी और दापोली के बीच तट को पार करने की उम्मीद है।

11:42 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: केरल में एक हफ्ते पहले आ जाएगा मानसून

केरल में मानसून अगले 24 घंटों में अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले ही पहुंच जाएगा। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 सालों में सबसे पहले होने वाला है।

10:40 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में बांदा सबसे गर्म जिला रहा

यूपी में शुक्रवार को बांदा सबसे गर्म जिला रहा। वहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच राज्य के कई शहरों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है।

09:55 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: हरियाणा में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

09:26 (IST) 24 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान के 20 जिलों में आंधी और तूफान का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के करीब 20 जिलों में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है।

14:57 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: कर्नाटक के इन जिलों में होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि राज्य के तटीय जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के बागलकोट, गडग, धारवाड़, कोप्पल, चिक्कमगलुरु, बीदर, उडुपी, शिवमोग्गा और कोलार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों सहित कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

13:19 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र और गोवा के कई तटीय जिलों के लिए "रेड अलर्ट" जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र और गोवा के कई तटीय जिलों के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया है। इसमें शुक्रवार से लेकर हफ्ते के अंत तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई को गोवा, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए अत्यधिक भारी बारिश की संभावना का पूर्वानुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

12:32 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 35 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा हो सकती है।

11:43 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में तेज बारिश और हवा चलने की संभावना

बिहार में अगले तीन-चार दिन तक बारिश होते रहने की संभावना है। मौमस विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह के हालात जारी रहने का अनुमान है। आज राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

11:10 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: मध्य यूपी में बारिश के हालात, बुंदेलखंड में चल रही हैं गर्म हवाएं

मध्य यूपी के कुछ जिलों में बादल मंडराने से बारिश के हालात बन रहे हैं तो दूसरी तरफ बुंदेलखंड के कुछ जिलों में पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी तेज हो गई है। इन जिलों में तापमान लगातार 44-45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

10:08 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: पंजाब में अधिकतम तापमान में गिरावट,

पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक यह बदलाव जारी रह सकता है।

09:15 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 44°C से 46°C तक पहुंच सकता है। भिवानी में हाल ही में तापमान 44.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

08:39 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

08:25 (IST) 23 May 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी और बिहार में भीषण गर्मी से लोगों की दिक्कतें बढ़ी

उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान में कोई विशेष गिरावट की उम्मीद नहीं है। उमस बढ़ने से कई जिलों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।