देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम अपने तेवर बदल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग 11 बजे के बाद अपने घर से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं। आइएमडी ने बताया कि आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बात अगर बिहार की करें तो यहां पर भी तापमान में बढ़ोतरी संभव है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में गरज के साथ छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Live Updates

देशभर के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

13:32 (IST) 23 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक प्रचंड लू की संभावना जताई है। कुछ जिलों के लिए चेतावनी भी जारी हुई है जहां गर्मी का प्रकोप अधिक दिखेगा। पटना में भी तापमान अब 40 डिग्री के पार जा चुका है जो इस सीजन का रिकॉर्ड तापमान है। राजधानी में गर्मी अभी और बढ़ेगी 41 डिग्री तापमान का सामना यहां लोगों को अगले दो दिन करना पड़ सकता है। 27 अप्रैल के बाद पटना में बारिश की संभावना जताई गई है।

10:20 (IST) 23 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मंगलवार को राज्य में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 दिनों तक यानी कि 23 से 25 अप्रैल तक हीट-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के मालवा क्षेत्र में आते जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा मानसा में लू की स्थिति अन्य जिलों से अधिक देखने को मिलेगी। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का दर्ज किया गया है, जो 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

09:40 (IST) 23 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संत रविदास नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, ऊनाव, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी और महोबा में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

07:54 (IST) 23 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: राजस्थान में लू का अलर्ट

राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में लू चल सकती है। इनमें बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, बारां और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रह सकता है। बुधवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 44-46 डिग्री के बीच रह सकता है।

21:36 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: समय से पहले ही हुई गर्मी की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले ही शुरू करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां के अवकाश की घोषणा की है।

19:21 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: यूपी में बढ़ेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी में और इजाफा हो सकता है।

18:38 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

17:46 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दक्षिणी पश्चिम बंगाल में बढ़ेगी गर्मी

दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिन के दौरान दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। विभाग ने बताया कि बीरभूम, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिलों में 26 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

16:40 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

15:25 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: गुजरात के तापमान में बढ़ोतरी

मध्य भारत में कई स्थानों पर तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा व गुजरात में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

15:04 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मैदानी इलाकों में कैसा रहेगा तापमान

आईएमडी मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस होने पर हीटवेव की घोषणा करता है और तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

14:51 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम

ओडिशा में अगले तीन दिनों तक गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार, ओडिशा के तटीय जिलों में गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है।

14:36 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सोमवार को 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो पूरे देश में सबसे गर्म रहा। आईएमडी ने लू की चेतावनी दी है और निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

14:14 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में अलर्ट

मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, औरया, इटावा और फिरोजाबाद का नाम भी शामिल है।

14:04 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: तेलंगाना में हल्की बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल, 22 और 23 अप्रैल को तेलंगाना के आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। IMD ने इन जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

13:50 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: अधिकारियों ने लोगों को जारी की सलाह

बिहार और पश्चिम बंगाल में जारी गर्मी के कारण अधिकारियों ने लोगों, खासकर बाहर काम करने वालों के लिए सलाह जारी की है।

13:38 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: ओडिशा में भीषण गर्मी

ओडिशा राज्य इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। ओडिशा के झारसुगुड़ा शहर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे निवासियों का जीवन असहनीय हो गया है। इस क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी के दौरान घर के अंदर रहने को मजबूर हैं और अत्यधिक तापमान विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक है।

13:17 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

अगले 24-48 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

13:11 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बिहार और बंगाल में गर्मी का प्रकोप

पूर्वी राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। इन राज्यों के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

12:58 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में हुई भारी तबाही

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आई है, जिससे व्यापक तबाही हुई है। सड़कें नदियों में बदल गई हैं और लगातार बारिश के कारण घर नष्ट हो गए हैं। हालांकि स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में मौसम की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।

12:40 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र के लिए आईएमडी का अलर्ट

महाराष्ट्र में तापमान में बढ़ोतरी के साथ, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए मंगलवार को गर्म और उमस भरी स्थिति की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

12:34 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: इन राज्योें में कैसा रहेगा मौसम

22 से 25 तारीख तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़, 22 से 25 तारीख तक हरियाणा और ओडिशा में लू चल सकती है। 23 से 25 तारीख तक पंजाब, 23 से 26 तारीख तक गंगीय पश्चिम बंगाल में लू चल सकती है।

12:07 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ा गर्मी का सितम

दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 अप्रैल को राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

12:04 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: असम और मेघालय में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल के बीच यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

11:53 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: सोमवार को हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी

सोमवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का कहर जारी रहा। लाहौल घाटी, रोहतांग, कुंजम और बारालाचा में एक फीट तक बर्फबारी हुई।

11:42 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

11:24 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ रहा तापमान

कानपुर में अधिकतम तापमान ने सोमवार को 10 साल बाद रिकॉर्ड बनाया है। 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

11:04 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत में अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

10:56 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: पंजाब में बढ़ रहा तापमान

पंजाब में वर्तमान अधिकतम तापमान सामान्य औसत से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को तापमान में 0.4 डिग्री की हल्की कमी देखी गई, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं टिकेगी।

10:49 (IST) 22 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मेरठ में तेजी से बढ़ रहा तापमान

मेरठ में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 39.1 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दिन में लू ने भी परेशान किया।