पहाड़ी राज्यों को छोड़कर देश के लगभग सभी हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, राजस्थान में 18 अप्रैल तक हीट वेव से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है और गुजरात राज्य में 17 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। बात अगर दिल्ली NCR की करें तो यहां कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Barish Kab Hogi 2025: बारिश कब होगी?
भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 17 से 20 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में intense Western Disturbance आने की संभावना है, जिसकी तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को अधिकतम रहेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी। 18 से 20 अप्रैल, 2025 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
IMD Weather Forecast LIVE: यहां जानिए मौसम से जुड़ी अपडेट्स
असम की राजधानी गुवाहाटी में भारी बारिश हुई है।
चढ़ीगड़ में गुरुवार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। इसके साथ ही पंजाब के भी कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है।
महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में जहां तापमान बढ़ता जा रहा है वहीं पूर्वी विदर्भ, पश्चिमी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
दक्षिण के राज्यों में बारिश देखने को मिली है। कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
मौमस विभाग के अनुसार आज और कल बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर, बिकानेर, जैसलमेर और जोधपुर लू का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज चमक और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी के कुछ जिलों को लेकर बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान और बढ़ सकता है।
पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ को लेकर मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने गुजरात में आज लू की चेतावनी जारी की है।
जम्मू - कश्मीर के जिले उधमपुर में आंधी, तूफान और बारिश की खबर है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में सतेनी पंचायत के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा, "मैंने अपनी पंचायत का निरीक्षण किया और पाया है कि कई पेड़ उखड़ गए हैं। इलाके में यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है... 4-5 साल बाद इतनी तेज़ हवाओं ने इलाके को प्रभावित किया है... हम कल सुबह नुकसान का जायजा ले पाएंगे।
हिमाचल की राजधानी शिमला और पंजाब की राजधानी अमृतसर में बारिश हुई है। दोनों ही शहरों में आज आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन के समय जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर के बाद फलौदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि बाड़मेर, गंगानगर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू और जालौर में क्रमश: 44.5 डिग्री, 44.3 डिग्री, 43.2 डिग्री, 43.0 डिग्री, 42.6 डिग्री और 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, राज्य में अन्य स्थानों पर दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। विभाग ने बताया कि राज्य में गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को बिहार में, 17 अप्रैल को असम और मेघालय में और 20-22 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 अप्रैल को विदर्भ, छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा, बिजली और तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, चंबा और कांगड़ा में बारिश 18 अप्रैल से शुरू होगी। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 6 से 12 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसी वजह से हमने इन जिलों के लिए 18 और 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शिमला स्थित IMD में मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि दो दिन बाद 18 अप्रैल को नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 18 अप्रैल की दोपहर से 21 अप्रैल की सुबह तक हिमाचल प्रदेश में एक बहुत सक्रिय WD के प्रभाव की उम्मीद है। इस सिस्टम के कारण राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ द्वारा राज्य को प्रभावित करने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
स्काईमेट वेदर एजेंसी के अनुसार, 18 से 20 अप्रैल के बीच उत्तरी पहाड़ों पर Western disturbance काफी एक्टिव रहेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। इस तरह की भारी बारिश पहाड़ों की ढलानों पर तापमान कम कर देगी।
स्काई मेट वेदर के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। एजेंसी के अनुसार, दिल्ली के लिए पहले जारी की गई हीट वेव की चेतावनी वापस ले ली गई है। 16 से 18 अप्रैल 2025 के बीच दिल्ली/एनसीआर में हीट वेव आने का अनुमान लगाया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 19 अप्रैल तक पूर्वी भाग के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा की प्रबल संभावना है। इस अवधि के दौरान कुछ स्छानों में मेघगर्जन / वज्रपात और सतही हवा की गति झोंके के साथ 50 - 60 किमी / घंटे की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, सिवनी, बालाघाट जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, सिवनी, बालाघाट जिले के अलग - अलग इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी के साथ तूफान की संभावना है।
राजस्थान के अनेक इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और मंगलवार को सीमावर्ती बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, फलोदी में 44.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.1 डिग्री, जालौर में 42.4 डिग्री, बीकानेर में 42.3 डिग्री, जोधपुर में 42.2 डिग्री, चूरू में 41.4 डिग्री और कोटा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अन्य स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। विभाग ने अगले तीन-चार दिन में तापमान के और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 184 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। 101 से 200 के बीच AQI को मध्यम कैटेगरी में आता है।
दिल्ली NCR में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है।
हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं के साथ गरज कर बारिश हो सकती है। जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
महाराष्ट्र के कोंकणी, मराठवाड़ा समेत विदर्भ क्षेत्रों में आज हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पुणे, कोल्हापुर और सांगली में भी हल्की बारिश की आशंका है। इसके अलावा मराठवाड़ा के लातूर, नांदेड़, धाराशिव आदि जिलों में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश की उम्मीद है।
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी गर्म और उमस से भरा रहने वाला है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
Kal ka Mausam Kaisa Rahega LIVE Updates: मौसम विभाग ने वेस्ट राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अगले तीन - चार दिनों में अधिकतम तापमान 45 - 46 डिग्री दर्ज होने और अनेक भागों में हीटवेव व कहीं - कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना जताई है।

