देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सूरज की तपिश सुबह से ही लोगों को परेशान करने लगी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूरे हफ्ते आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 16 और 17 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

राजस्थान में 19 अप्रैल तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। गुजरात, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस बीच, हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Live Updates
14:19 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: अरुणाचल प्रदेश में बारिश के आसार

बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

14:12 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी संभव

पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 14 से 19 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना है।

14:00 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: खेती-किसानी पर काफी असर

आईएमडी ने झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और खेती-किसानी पर काफी असर पड़ सकता है।

13:45 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है, साथ ही ओले और तेज हवाएं भी चलेंगी।

13:34 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: झारखंड में हल्की बारिश के आसार

14 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

13:32 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: आईएमडी ने जारी की चेतावनी

आईएमडी ने नंदुरबार, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सोलापुर, छत्रपति संभाजी नगर, जालना और बीड सहित कई जिलों के लिए तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है।

13:25 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बिलासपुर में तेज धूप

अप्रैल शुरू होते ही गर्मी अपनी प्रचंडता दिखाने लगी है। बिलासपुर में दिन भर तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को सुबह से दोपहर तक यही आलम रहा।

13:17 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: झांसी में सबसे ज्यादा तापमान रहा

रविवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है।

13:06 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: लखनऊ में आसमान साफ रहेगा

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

12:47 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: इन जगहों पर हीटवेव का अनुमान

जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

12:38 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को खत्म हो गया। इससे ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई।

12:30 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मध्यप्रदेश में शुरू होगा हीटवेव का सिलसिला

16 अप्रैल से मध्य प्रदेश में हीटवेव का सिलसिला जारी हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में लू देखने को मिल सकती है। उसमें ग्वालियर, भिंड, चंबल और इंदौर संभाग शामिल हैं। वहीं, नीमच, रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी के अलावा कुछ जिलों में हीटवेव की संभावना है।

12:25 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: कोलकाता में हल्की बारिश के आसार

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहा कि कोलकाता के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ-साथ इन क्षेत्रों में मंगलवार तक बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

12:18 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: हरियाणा में तापमान

हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव होगा। दिन के समय तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात के समय यह 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

11:47 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी से राहत

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम फिर बदलने वाला है। 16 अप्रैल से तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

11:42 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कितना रहा न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा।

11:34 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: राजस्थान में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से पश्चिमी राजस्थान में लू का नया दौर शुरू होगा और 15-16 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है।

11:23 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: गुजरात के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना

आईएमडी ने 15 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वी और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश, गरज, बिजली गिरने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

11:16 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट

आईएमडी ने रायचूर, कोप्पल, गडग, ​​धारवाड़, हावेरी, दावणगेरे, शिवमोग्गा, चित्रदुर्ग, चिक्कमगलुरु, हसन, कोडागु, मैसूरु, मांड्या, चामराजनगर, रामानगर, बेंगलुरु अर्बन, तुमकुरु और कोलार में येलो अलर्ट जारी किया है।

11:09 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू में मौसम शुष्क और गर्म रहने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान श्रीनगर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

10:59 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

गुजरात में आज लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। यहां अहमदाबाद और सूरत में मौसम उमस भरा और गर्म रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

10:49 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: चेन्नई में छाए रहेंगे बादल

चेन्नई के आसमान में बादल छाए रहेंगे व हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, आगामी कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

10:43 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: कोलकाता में छाए बादल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आसमान में बादल छाए हैं। वहां आज हल्का तूफान और बिजली, तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। रात तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

10:36 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: नोएडा में भी आसमान साफ

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के दूसरे शहर नोएडा में भी आसमान साफ है और यहां आज बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

10:28 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: गाजियाबाद में साफ रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में आसमान साफ हैं। आज रात में भी बारिश की संभावना नहीं है।

10:21 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्य हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। 16 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होगा।

10:14 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में रविवार शाम से मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के एक-दो स्थानों पर तेज आंधी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

10:09 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में छाए बादल

आज सुबह 06:08 बजे शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और पूरे दिन ऐसा ही रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 23 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

09:56 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मुंबई में बढ़ी उमस

मुंबई में मौसम फिर से उमस वाला हो गया है, जबकि पिछले कुछ हफ्तों से शहर और आस-पास के इलाकों में बेमौसम बारिश के बाद अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है।

09:47 (IST) 14 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

भोपाल में परसों से गर्मी में इजाफा होने वाला है। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला नरसिंहपुर में आज हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।