कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega – Mumbai rain, Mansoon UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): मई की तरह जून में भी मौसम में परिवर्तन के आसार बन रहे हैं। इसका नजारा पूर्वोत्तर भारत में साफ दिख रहा है। अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जन-धन की हानि हुई है। बिहार में आने वाले चार दिनों तक उमस भरी गर्मी और छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि राजस्थान में आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली है। उत्तर भारत में, खासकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। असम के 19 जिलों में बाढ़ आई है। बाढ़ और भूस्खलन से दो और लोगों की मौत के साथ ही मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि रविवार को 20 से अधिक जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और बारिश से अब तक विभिन्न राज्यों में 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिण भारत में मानसून समय से पहले पहुंच चुका है। केरल, कर्नाटक और कोंकण-गोवा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने पूरे जून के लिए सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जिससे देश के कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, जिन इलाकों में अत्यधिक वर्षा हो रही है, वहां सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम की यह अस्थिरता खेती, यात्रा और स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है।
रविवार की शाम दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद तीव्रता में कमी आएगी। इसके अलावा IMD ने अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज़/तूफ़ानी हवाएं जारी रहने की संभावना जताई है।
IMD ने दो से चार जून तक आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि पांच और छह जून को राहत मिलने से पहले गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान है।’’
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में दिल्ली में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।
सिक्किम के छातेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह सुरक्षाकर्मी लापता हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार शाम करीब सात बजे हुआ। रक्षा अधिकारी ने एक बयान में बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार लोगों को मामूली चोटों आई हैं।
मिजोरम में भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे। बारिश की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने, चट्टानें गिरने और जलभराव की घटनाएं हुईं। आज भी राज्य में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है।
दिल्ली एनसीआर में कल आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज के साथ तूफान और तेज़ हवाएं अस्थायी रूप से गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 और 3 जून की रात बारिश और बिजली गिरने की की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को इस दौरान खेतों में नहीं जाने को कहा है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 जून के दौरान हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। इस दौरान बिजली की गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने यूपी के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और बारिश से अब तक विभिन्न राज्यों में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत कार्य के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शाम चली तेज आंधी और हल्की बारिश से मौसम में थोड़ी नमी आ गई है। इससे तापमान कम हो गया है और मौसम सुहाना हो गया है।
अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी के बीच फंसे 14 व्यक्तियों को मुख्य भूमि से अलग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यह अभियान Mi-17 हेलीकॉप्टर द्वारा चलाया गया। भारतीय वायु सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसका अनुरोध किया गया था।
हरियाणा में 25 मई से शुरू हुआ नौतपा आज तक जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ कमी हो सकती है।
यूपी के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार को राज्य में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी चल रही है।
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें लखनऊ और कानपुर भी शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के प्रभाव से राज्य में मौसम में परिवर्तन हो रहा है, और आज से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्पन्न हुई है, जो आज और कल असर दिखाएगा। इससे प्रभावित जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने जून महीने के लिए सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कई राज्यों में भारी बारिश से तापमान पहले से कम हुआ है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में पिछली रात तेज आंधी और हल्की बारिश हुई है। आज भी ऐसा ही माहौल रहने का अनुमान है।
बिहार में अगले चार दिनों तक उमस भरी गर्मी और बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक पंजाब के कई जिलों में लू चलने की संभावना नहीं है। वहीं पहाड़ों के साथ लगते जिलों में बारिश भी हो सकती है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। दोपहर 1 बजे से लेकर कुछ ही घंटों में नदी का पानी इतना बढ़ गया कि वो पुल तक को छूने लगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर में ऑरेंज अलर्ट रहने वाला है।
बिहार के उत्तर और पूर्वी जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर तेज हवा चलने का अनुमान है, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है।
पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दो जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह एक बार फिर बारिश का अनुमान है, हवा भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
मध्य प्रदेश के भिंड के में मौसम बदला है। दिनभर धूप के बाद शाम को ना सिर्फ आंधी-तूफान आया बल्कि बाद में तेज बारिश भी देखने को मिल गई है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि अगले 48 घंटे तक बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है।
दिल्ली में जो अचानक से मौसम बदला है, इसका एक कारण भी सामने आया है। असल में हरियाणा के आसमान में एक चक्रवात बना था, उसी वजह से आसपास के इलाकों में बारिश हुई। फिर चाहे दिल्ली हो या गाजियाबाद।
दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज एलर्ट रखा गया है, बारिश की संभावना भी जताई गई है। शाम के वक्त हुई बारिश ने पहले ही मौसम को सुहावना कर दिया है।
असम, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश का सबसे अधिक असर असम और सिक्किम में हुआ है। दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ हुई है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। केवल असम में ही बाढ़ से 78 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कई लोगों की मौत भी हुई है। वहीं सिक्किम में 1500 से ज्यादा सैलानी भी फंसे हुए हैं।