केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5364 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले केरल और इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से आ रहे हैं। केंद्र ने देश भर में तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल शुरू की है। सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना के मामलों में तेजी की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

देश भर में बकरीद का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। इसे लेकर सभी जगहों पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। 

श्रीनगर और वैष्णो देवी कटरा के बीच आज से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया। मोदी ने अंजी नदी पर बने भारत के पहले केबल स्टे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया।

Live Updates
20:58 (IST) 7 Jun 2025

क्या जातीय जनगणना ने NRC और NPR के लिए दरवाजे खोल दिए हैं?

Caste Census: सरकार ने खुद अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि NRC की प्रक्रिया को सरकार शुरू कर सकती है। ...और पढ़ें
19:33 (IST) 7 Jun 2025

बेंगलुरु भगदड़ पर कांग्रेस सरकार से HC ने पूछे ये 10 गंभीर सवाल

Banglore Stampede: कोर्ट ने मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठाया है, व्यवस्था को लेकर सवाल हुआ है और ट्रैफिर पर भी घेरा गया है। कोर्ट ने कुल 10 सवाल कर्नाटक सरकार से पूछे हैं। ...पूरी जानकारी
18:51 (IST) 7 Jun 2025

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत

Sonia Gandhi Hospitalised: सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। ...और पढ़ें
18:51 (IST) 7 Jun 2025

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत

Sonia Gandhi Hospitalised: सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। ...और पढ़ें
17:20 (IST) 7 Jun 2025

राहुल ने लगाए महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप, नड्डा बोले- रोते रहो, ऐसी हरकतों से हारती कांग्रेस

Nadda Attack Rahul: जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी का नया आर्टिकल फर्जी नेरेटिव फैलाने का सबसे बड़ा ब्लूप्रिंट हैं, ये उनकी बौखलाहट है जो लगातार चुनाव हारने की वजह से दिख रही है। ...पूरी जानकारी
16:37 (IST) 7 Jun 2025

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 15 मई के आदेश पर लगाई रोक

Allahabad High Court: सपा सांसद के अधिवक्ता विधान चंद्र राय का कहना था कि याची से 4 हजार 138 दिन पुराना असेसमेंट किया गया है। कहा गया है कि 12 वर्ष पुराना असेसमेंट करने का अधिकार नहीं है। ...पूरी जानकारी
15:30 (IST) 7 Jun 2025

Madhya Pradesh News: 50 हजार सरकारी कर्मचारियों को महीनों से नहीं मिला वेतन, भारी गड़बड़ी की आशंका, जांच शुरू

जिन 50 हजार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, उनमें से 40 हजार नियमित और 10,000 अस्थायी कर्मचारी हैं। ...अधिक जानकारी
15:29 (IST) 7 Jun 2025
उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा हेलीकॉप्टर

रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया, "आज दोपहर करीब 1 बजे केस्ट्रेल एविएशन के हेलीकॉप्टर में भारसू से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। पायलट घायल हो गया, जबकि पांचों यात्री सुरक्षित हैं।"

https://twitter.com/i/status/1931287992267919412

15:14 (IST) 7 Jun 2025

राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव पर फिर उठाए सवाल, मैच फिक्सिंग के आरोपों पर आया CM देवेंद्र फडणवीस का जवाब

Rahul Gandhi on Maharashtra Elections: राहुल गांधी ने आज इंडियन एक्सप्रेस पर एक लेख के जरिए एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं, जिसको लेकर सियासत फिर गर्म हो गई है। ...पूरी जानकारी
15:14 (IST) 7 Jun 2025

NIA ने गोल्डी बराड़ समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, गुरुग्राम क्लब में बम विस्फोट का मामला

Gurugram Clubs Bombing Case: गोल्डी बराड़ और रणदीप मलिक को छोड़कर बाकी सभी को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ...और पढ़ें
14:04 (IST) 7 Jun 2025
नीतीश सरकार ने हटाई थी 50% आरक्षण की सीमा

आरक्षण पर तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, "नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले ही बिहार में आरक्षण से 50% की सीमा हटा दी गई है। जातिगत सर्वेक्षण में ओबीसी और दलितों की संख्या अधिक पाई गई थी। वर्तमान में 75% आरक्षण की व्यवस्था है।"

https://twitter.com/i/status/1931265409413435395

14:01 (IST) 7 Jun 2025
मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जसबीर सिंह

जासूसी के आरोप में 4 जून को गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह, जो "जान महल" नामक यूट्यूब चैनल चलाता है, वह पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा से जुड़ा हुआ था। वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​और पाक उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के साथ भी संपर्क में था।

https://twitter.com/i/status/1931259441112035409

13:34 (IST) 7 Jun 2025

Chirag Paswan: बिहार के अगले 'नीतीश कुमार' बनना चाहते हैं चिराग पासवान? राजनीतिक हालात पर है BJP की नजर

Chirag Paswan in Bihar Election 2025: चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय क्यों होना चाहते हैं? आरक्षित सीट के बजाय सामान्य सीट से चुनाव लड़ने के संकेत के पीछे उनकी क्या रणनीति है? ...पूरी जानकारी
13:25 (IST) 7 Jun 2025

दिव्यागों की मदद करने वालों को मिलेगा इतना पैसा, दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ला रही ये अनूठी स्कीम

Divyang Helping Scheme: दिल्ली सरकार दिव्यांगों की मदद करने के लिए एक कास कस्कीम लेकर आने वाली है, जिसके तहत मददगार लोगों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। ...और पढ़ें
12:02 (IST) 7 Jun 2025

Tejashwi Yadav Road Accident: तेजस्वी यादव के काफिले में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, RJD नेता ने जताई साजिश की आशंका

Tejashwi Yadav Road Accident: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले पर आए बेकाबू ट्रक की वजह से बड़ा हादसा हुआ और तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। उनकी सुरक्षा में तैनात 3 जवान घायल हो गए। ...और पढ़ें
12:00 (IST) 7 Jun 2025

12 साल के संघर्ष के बाद कैसे तैयार हुआ चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज? इंजीनियर्स ने बताई पूरी कहानी

Chenab Bridge Details: पीएम मोदी ने शुक्रवार को चिनाब नदी पर बने सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन किया था। वहीं रेलवे को भी कश्मीर से कनेक्ट कर दिया है। पढ़ें रिंकू घोष की स्पेशल रिपोर्ट... ...पूरी जानकारी
11:31 (IST) 7 Jun 2025
बेंगलुरु भगदड़ मामले में अपने राजनीतिक सचिव से क्यों खफा हुए CM सिद्दारमैया

त्रासदी के तुरंत बाद सरकार ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर कहा, "के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से हटाया जाता है।" ...पूरी जानकारी

11:28 (IST) 7 Jun 2025

Vande Bharat Srinagar Katra: जम्मू-कश्मीर के व्यापार, पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर है वंदे भारत ट्रेन

Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link : उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना एक एतिहासिक उपलब्धि है और यह कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। ...और पढ़ें
11:23 (IST) 7 Jun 2025
क्या सेना की तारीफ भी गुनाह? महासचिव राजेश सोनी की गिरफ्तारी से भड़की कांग्रेस;

शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि राजेश सोनी ने करीब 3-4 पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने सिर्फ यह चिंता जताई कि सेना के शौर्य का राजनीतिक प्रचार में उपयोग न हो। उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या सेना के पक्ष में बोलना अब अपराध हो गया है? ...यहां पढ़ें

08:29 (IST) 7 Jun 2025
दुनिया मेरे आगे: मन की हार नहीं मानी तो जीत तय है

अगर हम मन से नहीं हारे तो दुनिया का कोई तूफान हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकता। मन की हार अगर प्रभावी हो गई तो हम जीतकर भी हार जाएंगे। इसके विपरीत अगर हम मन से ऊर्जावान हो, तो हार के बाद भी जीत के नए रास्ते खुल ही जाएंगे। पढ़ें रश्मि वैभव गर्ग के विचार। ...पूरी जानकारी

08:26 (IST) 7 Jun 2025
संपादकीय: मां’ का खौफनाक सौदा, सत्ता की भूख में बेटी की अस्मिता कुर्बान

यह समझना मुश्किल है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे के दौर में बेटियां इस तरह के असुरक्षित घेरों में जीने के लिए कैसे बाध्य की जा रही हैं। ...पूरी जानकारी

08:21 (IST) 7 Jun 2025
Blog: तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच छिपी चुनौतियां

आर्थिक विकास के साथ-साथ अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं जो अर्थव्यवस्था की बढ़ती गति में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। निम्न आय वृद्धि, उच्च मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण भारत में वस्तुओं और सेवाओं की मांग उतनी तेजी से नहीं बढ़ रही है जितनी एक विकसित अर्थव्यवस्था के लिए अपेक्षित है। पढ़ें अजय जोशी के विचार। ...पूरी जानकारी

08:19 (IST) 7 Jun 2025
शांतिपूर्वक मनाया जा रहा त्योहार- डीसीपी

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्रा वीर ने कहा, "हम करीब एक सप्ताह से तैयारी कर रहे हैं। हमने शांति समिति और मस्जिद समिति के साथ बैठकें की हैं और उन्हें मानक प्रक्रियाओं से अवगत कराया है। वे अच्छा सहयोग कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। पश्चिमी जिले में 29 मस्जिदें हैं और हमने पर्याप्त व्यवस्था की है। 4-5 जगहों पर बड़ी भीड़ होगी और शिफ्ट में नमाज अदा की जा रही है।"

https://twitter.com/i/status/1931177730931851662

08:17 (IST) 7 Jun 2025
पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज

ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों ने बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में नमाज अदा की।

https://twitter.com/i/status/1931175904509604014

08:16 (IST) 7 Jun 2025
ईद-उल-अजहा पर अदा की नमाज

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोग गर्ल्स हायर सेकेंडरी, पालपोरा सोनवार में मुसलमानों ने नमाज अदा की।

https://twitter.com/i/status/1931175259375321512