उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच संघर्ष में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। मामला बरेली के देवरनिया थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा को रोककर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। इस बीच, दोनों समुदायों के लोगों ने हथियार निकाल लिए।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों समुदायों के बीच संघर्ष में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हिंसा कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बहेड़ी आलोक अग्रहरि ने बताया कि थाना देवरनिया क्षेत्र का मकरी नवादा गांव मुस्लिम बहुल है। गांव में शुक्रवार को लोग कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे।
सीओ के मुताबिक, जुमे की नमाज के कारण शोभायात्रा का समय दोपहर तीन बजे रखा गया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही अपने अंतिम पड़ाव होली चौराहा पहुंची, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे भगदड़ मच गई। दोनों समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष के दौरान फरसा और अन्य हथियार चलने लगे।
[bc_video video_id=”6076116072001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
एसपी (देहात) संसार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में काफी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
(भाषा इनपुट्स)