मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की है। इस घोटाले का कथित मास्टरमाइंड बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के इंजीनियर प्रशांत रामुगड़े को बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि मीठी नदी से गाद हटाने की बजाय, ठेकेदारों ने निजी बिल्डरों का मलबा उठाकर ट्रकों में भरा और ऊपर से पतली परत में गाद डाल दी ताकि किसी को सच्चाई पता ही न चले। इस धोखाधड़ी में फर्जी बिल बनाकर बीएमसी से करोड़ों रुपये वसूला गया। अधिकारियों का मानना है कि वास्तव में कोई भी गाद हटाने का कार्य नहीं किया गया।

पूर्वोत्तर में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आफत की बारिश की वजह से अब तक 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 37 लोगों के मौत की भी जानकारी है। असम, त्रिपुरा, सिक्किम समेत कई राज्यों में इसका प्रभाव मुख्य रूप से देखने को मिल रहा है। NDRF की टीम पिछले कई दिनों से राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रशासन ने सैलानियों को सतर्क और सुरक्षित रहने का सलाह दी है।

Live Updates
13:51 (IST) 5 Jun 2025
कल मजे कर रहे थे डीके, आज रोकर दिखा रहे- चलवाडी नारायणस्वामी

बीजेपी के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कल वे मजे कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वो कल स्टेडियम में ट्रॉफी को चूमने गए थे, अब वो रो रहे हैं। हम उनका सियासी ड्रामा नहीं समझ पा रहे हैं।

12:34 (IST) 5 Jun 2025

1967 Middle East War: कैसे 6 दिन के युद्ध ने बदल दिया मिडिल ईस्ट का नक्शा? जानें पूरा इतिहास

इजरायल और उसके अरब पड़ोसियों के बीच लड़े गए 6 दिवसीय छोटे युद्ध ने न सिर्फ मिडिल ईस्ट के इतिहास को आकार दिया बल्कि क्षेत्र के नक्शे को भी बदल दिया। …पूरी जानकारी
11:03 (IST) 5 Jun 2025

बेल्जियम एंबेसी के कर्मचारी ने लगाए थे दिल्ली में नेतन्याहू के ‘वांटेड’ पोस्टर, पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

मामला बेल्जियम दूतावास से जुड़ी एक एजेंसी के लिए काम करने वाले विदेशी नागरिक का है इसलिए भारतीय अधिकारी इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर सतर्क हैं। …यहां पढ़ें
10:55 (IST) 5 Jun 2025

‘लालू जी से बच्चों की चिंता करना सीखें’, PK बोले- उनका बेटा 9वीं पास नहीं लेकिन CM बनाना चाहते हैं

प्रशांत किशोर ने सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू यादव का बेटा 9वीं नहीं पास है लेकिन वो उसको बिहार का राजा बनाना चाहते हैं, लेकिन आपका बेटा दसवी, ग्रेजुएशन सब पास है फिर भी नौकरी नहीं मिल रही है। …और पढ़ें
10:37 (IST) 5 Jun 2025

राहुल गांधी के ‘नरेंदर, सरेंडर’ वाले बयान पर शशि थरूर की एंट्री, कहा- भारत को किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं

Congress MP Shashi Tharoor: थरूर ने कहा कि हमें पाकिस्तानियों के साथ वही भाषा बोलने में कोई परेशानी नहीं है। हम ताकत की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, और इसके लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। …अधिक जानकारी
10:13 (IST) 5 Jun 2025

दुनिया मेरे आगे: जीवन की गहराइयों में छिपी होती है उत्साह और खुशी, उत्सव की तरह जीनी चाहिए जिंदगी

जीवन को उत्सव की तरह जीना है तो लोगों के प्रति मैत्री भाव रखना चाहिए। यह बात दिमाग से निकाल देनी चाहिए कि दुनिया बहुत खराब है। यह समझने की जरूरत है कि अगर दुनिया खराब है तो हम भी इसी का एक हिस्सा हैं। हम लोगों से मुस्कुरा कर मिलेंगे तो लोग भी हमसे मुस्कुरा कर मिलेंगे। पढ़ें शिखरचंद जैन के विचार- …पूरी जानकारी
09:52 (IST) 5 Jun 2025

Delhi Encounter: दिल्ली में देर रात एनकाउंटर, बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां- दो आरोपी घायल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं। …यहां पढ़ें
09:48 (IST) 5 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: राम मंदिर में होगी आज प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या राम मंदिर में आज राम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी शामिल होने वाले हैं।

09:45 (IST) 5 Jun 2025

Blog: प्लास्टिक प्रदूषण से जूझती महिलाएं, सौंदर्य उत्पादों में पाए जाते हैं माइक्रोप्लास्टिक

भारत में प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरणीय समस्या, बल्कि यह एक सामाजिक संकट भी बन चुका है। महिलाएं और लड़कियां इससे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं, प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें विनीता परमार के आर्टिकल- …और पढ़ें
09:09 (IST) 5 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: पूर्वोत्तर में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और बारिश से 7 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 37 लोगों के मौत की जानकारी है।

09:08 (IST) 5 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: कश्मीर में NIA की रेड

कश्मीर के कुछ जिलों में एनआईए ने आतंकी गतिविधियों को देखते हुए छापेमारी की है।