मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की है। इस घोटाले का कथित मास्टरमाइंड बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के इंजीनियर प्रशांत रामुगड़े को बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि मीठी नदी से गाद हटाने की बजाय, ठेकेदारों ने निजी बिल्डरों का मलबा उठाकर ट्रकों में भरा और ऊपर से पतली परत में गाद डाल दी ताकि किसी को सच्चाई पता ही न चले। इस धोखाधड़ी में फर्जी बिल बनाकर बीएमसी से करोड़ों रुपये वसूला गया। अधिकारियों का मानना है कि वास्तव में कोई भी गाद हटाने का कार्य नहीं किया गया।

पूर्वोत्तर में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आफत की बारिश की वजह से अब तक 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 37 लोगों के मौत की भी जानकारी है। असम, त्रिपुरा, सिक्किम समेत कई राज्यों में इसका प्रभाव मुख्य रूप से देखने को मिल रहा है। NDRF की टीम पिछले कई दिनों से राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रशासन ने सैलानियों को सतर्क और सुरक्षित रहने का सलाह दी है।

Live Updates
14:53 (IST) 6 Jun 2025

'भारत में दंगे करवाना चाहता था पाकिस्तान', कटरा में PM बोले- उसने इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर वार किया

PM Modi Slammed Pakistan: पीएम मोदी ने आज जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ ही पाकिस्तान पर भी हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान भारत में दंगे कराना चाहता था। ...यहां पढ़ें
14:43 (IST) 6 Jun 2025

पाकिस्तान की गोलीबारी में जिन घरों को हुआ नुकसान, उनके लिए PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Chenab Bridge Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि यह एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। ...और पढ़ें
14:15 (IST) 6 Jun 2025

'इसे मेरी किस्मत कहिए…' PM मोदी की तारीफ में उमर अब्दुल्ला बोले- जो अंग्रेज नहीं कर पाए, वो आपके हाथों हुआ

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आज पीएम मोदी ने रेलवे कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी सौगात दी है। इसको लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ की है। ...पूरी जानकारी
14:06 (IST) 6 Jun 2025

CM Omar Abdullah: ‘LG मनोज सिन्हा साहब का प्रमोशन और मेरा डिमोशन हुआ…’, PM मोदी के सामने उमर अब्दुल्ला ने लगाई ये गुहार

Jammu and Kashmir News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अंग्रेजों ने भी ये सपना देखा था लेकिन वो पूरा कर नहीं पाए। ...यहां पढ़ें
13:22 (IST) 6 Jun 2025

Caste Census: ब्राह्मणों से ज्यादा पढ़ी-लिखी थीं ये जातियां, 1931 में हुई थी आखिरी जातीय जनगणना

Caste Census News: जाति जनगणना को लेकर सियासत गर्म है और मोदी सरकार ने भी जाति जनगणना का टाइमलाइन जारी कर दिया है, लेकिन ऐसे वक्त में आखिरी बार हुई जाति जनगणना के बारे में बात करना भी अहम हो गया है। ...और पढ़ें
12:38 (IST) 6 Jun 2025

क्या है जॉर्जिया मेलोनी का सुरक्षा संबंधी नया कानून? इटली में हो रहा विरोध

जॉर्जिया मेलोनी ने सीनेट में विरोध प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों को लेकर सख्त कानून बनाया है। जिसको लेकर पूरे इटली में विरोध हो रहा है। ...और पढ़ें
11:33 (IST) 6 Jun 2025

Explained: क्या चीन रोक सकता है ब्रह्मपुत्र का पानी? CM हिमंता बिस्वा सरमा ने खोल दी पाकिस्तानी गीदड़भभकी की पोल

Can China Stop Brahmaputra Water: पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी दी है कि अगर भारत सिंधु जल समझौता के तहत पानी पाकिस्तान को नहीं देता है तो चीन भारत का ब्रह्मपुत्र का पानी रोक देगा। इसको लेकर सीएम हिमंता ने पाकिस्तान की गीदड़भभकियों को नजरंदाज करने तक को कह दिया है। पढ़ें नरेश कुमार माथुर देबाश्रीदास गुप्ता की स्पेशल रिपोर्ट... ...पूरी जानकारी
10:52 (IST) 6 Jun 2025

Trump Musk Feud: ट्रंप से लड़ाई-झगड़ा मस्क को पड़ सकता है भारी, एक दिन में हुआ इतना बड़ा नुकसान

अगर एलन मस्क का ट्रंप सरकार से टकराव बढ़ता है तो अरबपति कारोबारी को काफी नुकसान हो सकता है। ...अधिक जानकारी
10:40 (IST) 6 Jun 2025

दुनिया मेरे आगे: हर तरह से युग्म के सिद्धांत पर चलता है मानव समाज, दूसरों के लिए जगह छोड़े बिना स्वयं की स्वतंत्रता का कोई मूल्य नहीं

हमारा यथार्थ हमारे स्वप्नों, हमारी आकांक्षाओं, हमारी इच्छाओं, हमारे उन विकल्पों के भीतर भी छिपा रहता है, जिन्हें हम चुन नहीं सके। मगर वे हमारे भीतर उतने ही जीवंत और स्पंदनशील हैं। हम कभी घर के द्वार से गुजरते गीत गाते फकीर को सुन नहीं पाते। वह सब, जिसने हमारे जीवन का परिवेश निर्मित किया। पढ़ें शोभा जैन के विचार- ...यहां पढ़ें
10:28 (IST) 6 Jun 2025

Operation Sindoor: 'इसे इजाजत नहीं दी जानी चाहिए', जब अमेरिका में शशि थरूर से उनके ही बेटे ने पूछा सवाल

अमेरिका में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर से गुरुवार को उनके पत्रकार बेटे ने सवाल पूछा। ...अधिक जानकारी
10:00 (IST) 6 Jun 2025

Blog: रासायनिक खादों से पैदा होने वाले अनाज में पूरी तरह खत्म जाते हैं जरूरी पोषक तत्त्व, सेहत की फिक्र है तो करें प्राकृतिक खेती

बीते चार-पांच दशकों में जिस गति से देश की आबादी बढ़ी है उसी गति से प्राकृतिक कृषि में कमी आई है। ढांचागत विकास जैसे रेलवे, सड़क परिवहन, कारखाना स्थलों, नगरों-महानगरों में आवासीय भवनों के विस्तार के कारण ग्राम्य क्षेत्रों की वानिकी, पर्यावरणीय और कृषि भूमि सिकुड़ती गई है। पढ़ें विकेश कुमार बडोला का आर्टिकल- ...अधिक जानकारी
09:08 (IST) 6 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: ईडी ने मुंबई में कई जगहों पर की छापेमारी

मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की है।

09:02 (IST) 6 Jun 2025

2027 तक क्यों टाली गई जनगणना? सरकार ने बताई वजह

सरकार ने कहा था कि जनगणना और जाति गणना के लिए डेटा संग्रह अगले साल की शुरुआत में शुरू होगा। ...यहां पढ़ें
08:51 (IST) 6 Jun 2025

संपादकीय: पाकिस्तान आतंकवादियों को पालने-पोसने में करता है बड़ी सहायता राशि का प्रयोग, इसका खमियाजा भोग रहे वहां के नागरिक

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही संकट में है। वित्त वर्ष 2023-24 में उसका कर संग्रह तेरह फीसद से घट कर 9.2 फीसद पर जा पहुंचा है। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र के औसत 19 फीसद से काफी नीचे है। ...यहां पढ़ें
08:23 (IST) 6 Jun 2025

पतंजलि जमीन घोटाला: नेपाल के पूर्व PM माधव नेपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, चार्जशीट में रामदेव-बालकृष्ण का नाम नहीं

Madhav Kumar Nepal Corruption Case: माधव नेपाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री केपी ओली ने उनके खिलाफ साजिश रची है। क्या है यह पूरा मामला? ...अधिक जानकारी
22:08 (IST) 5 Jun 2025

बेंगलुरु भगदड़ के बाद एक्शन में कर्नाटक सरकार, कमिश्नर-ACP-DCP सहित कई सस्पेंड

बेंगलुरु भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार एक्शन में आ गई है, सीएम सिद्धारमैया ने बताया है कि तत्काल प्रभाव से कमिश्नर-ACP-DCP समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ...और पढ़ें
18:38 (IST) 5 Jun 2025

सीमा हैदर ने खास अंदाज में मनाया योगी आदित्यनाथ का बर्थडे, केक काटकर दी शुभकामनाएं

Seema Haider Celebrates CM Yogi Birthday: सीमा हैदर और सचिन मीणा ने योगी आदित्यनाथ की फोटो की काफी अच्छी सजावट की और पूरे घर में गुब्बारे ही गुब्बारे नजर आए। इन दोनों ने ही परिवार के साथ मिलकर केक काटा और वहां पर मौजूद सभी लोगों को खिलाया। ...और पढ़ें
18:23 (IST) 5 Jun 2025

पुतिन के सामने गिड़गिड़ाए PAK PM शहबाज, विशेष दूत से भिजवाई 'मदद' की चिट्ठी

Pakistan Letter To Russia: क्रेमलिन के प्रवक्ता ने दावा किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच में मिडिल ईस्ट पर चर्चा हुई और इसके साथ-साथ भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर भी बात की गई जहां पर राष्ट्रपति ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद शांति स्थापित हुई। ...और पढ़ें
17:57 (IST) 5 Jun 2025

महुआ ने लगाई शादी की खबर पर मुहर, ममता बनर्जी को दे दी थी पहले ही जानकारी

पिनाकी मिश्रा से शादी के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी पिनाकी मिश्रा से शादी हुई। बताया जा रहा है कि उनका शादी समारोह एक लो प्रोफाइल इवेंट था। ...पूरी जानकारी
17:38 (IST) 5 Jun 2025

घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर रहा था BSF जवान; बांग्लादेशियों ने कर लिया 'किडनैप'; जानें फिर क्या हुआ

BSF Jawan Abducted: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान को बुधवार तड़के जिले के नूरपुर के सुतियार में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स कैंप के पास चांदनी चौक के पास से अगवा कर लिया गया। ...अधिक जानकारी
16:50 (IST) 5 Jun 2025

'तो वापस चले जाइये…', गोवा में रह रहे पाकिस्तानी ने सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Supreme Court News: वकील ने पाकिस्तान नागरिक का पक्ष रखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता वापस जाने का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि वह केवल लॉन्ग टर्म वीजा में एक खास शर्त होती है। इसलिए वह सुनवाई चाहता है। ...पूरी जानकारी
16:25 (IST) 5 Jun 2025

लालू प्रसाद ने की RJD ने पहले ही चुनाव में गाड़ दिया था लट्ठ, नीतीश कुमार के एक फैसले ने 'खत्म' होती राजद में फिर भरे प्राण

चारा घोटाला में सीबीआई के शिकंजा कसने और मुख्यमंत्री की कुर्सी जाता देख लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया। जिसके बाद पार्टी ने तमाम उतार चढ़ाव देखे। लालू के धुर विरोधी कहे जाने वाले नीतीश कुमार के ही सहयोगी से साल 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद को संजीवनी मिली। ...अधिक जानकारी
16:04 (IST) 5 Jun 2025

क्या सीजफायर में थी ट्रंप की कोई भूमिका? विदेश में पूछे गए सवाल तो बोले जेडीयू नेता- किसी ने सीरियस नहीं ली बात

Indian delegation: जेडीयू सांसद ने कहा कि हमने उन्हें बताया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के नेताओं से बात की थी। इसका मतलब यह नहीं था कि वे उनके मामलों में मध्यस्थता कर रहे थे। बातचीत से हमें लगा कि लोगों ने ट्रंप के दावों को बहुत गंभीरता से नहीं लिया है। पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार दीप्तिमान तिवारी की रिपोर्ट... ...और पढ़ें
15:29 (IST) 5 Jun 2025

वकील बाबू, पटनायक के करीबी... महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा के बारे में 8 बातें

Kon hai Pinaki Mishra: अब जब सोशल मीडिया पर जब शादी की तस्वीर सामने आई है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर पिनाकी मिश्रा कौन हैं? यहां आपको महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिक्षा के बारे में 8 बातें बताते हैं ...पूरी जानकारी
15:12 (IST) 5 Jun 2025

Haridwar: देवभूमि से झकझोरने वाली खबर! मां ने प्रेमी से करवाया नाबालिग बेटी का रेप, BJP ने पार्टी से निकाला

हरिद्वार में मां-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक हैवान मां ने अपने बॉयफ्रेंड से अपनी ही नाबालिग बच्ची का यौन शोषण कराया। ...और पढ़ें
15:10 (IST) 5 Jun 2025

Sharmistha Panoli: इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई शर्तें

Sharmistha Panoli: कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली बिना सीजेएम की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकतीं। ...अधिक जानकारी
15:02 (IST) 5 Jun 2025

पहले पार्टी, फिर PAK वीजा और आखिर में जासूसी… ज्योति-जसबीर का पूरा 'खेल' DECODE

Jyoti Malhotra And Jasbir Singh: अब ऐसा नहीं है कि एक बार पाकिस्तान जाते ही इन इंफ्लुएंसर्स का काम पूरा हो जाता है, इन लोगों को कई बार पाकिस्तान बुलाया जाता है, ISI ऑपरेटिव्स के साथ उनकी अच्छी जान-पहचान बनती है। ...पूरी जानकारी
15:01 (IST) 5 Jun 2025

कौन हैं पिनाकी मिश्रा जिससे महुआ मोइत्रा ने की है शादी?

Mahua Moitra Marriage: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की शादी हो गई है, उन्होंने पिनाकी मिक्षा के साथ सात फेरे लिए हैं। ...यहां पढ़ें
13:53 (IST) 5 Jun 2025
भारतीय रेलवे के जरिये वित्त वर्ष 2024-25 में 5.18 लाख वाहन भेजे: मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय रेलवे के जरिये सर्वाधिक 5.18 लाख वाहन भेजे। कार बाजार की अग्रणी कंपनी ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 से अभी तक भारतीय रेलवे के जरिये करीब 24 लाख वाहन भेजे गए हैं। वाहन विनिर्माता ने कहा कि वर्तमान में भारतीय रेलवे के जरिये 20 से अधिक केंद्रों में वाहन भेजे जाते हैं। इससे समूचे भारत में 600 से अधिक शहरों में सेवा दी जाती हैं।

13:52 (IST) 5 Jun 2025
इंदौर में कोविड के सात नये मामले मिले

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड के सात और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाराधीन मरीजों की तादाद बढ़कर 17 पर पहुंच गई है। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अंशुल मिश्रा ने बताया कि ताजा मामलों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन लोगों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और केरल की यात्रा की है।