लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज भोपाल के दौरे पर हैं। जहां राहुल गांधी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना और समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के रूप में मौका देना है। इसके साथ-साथ पार्टी में रहकर भितरघात करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बाढ़ से प्रभावित होने वालों की संख्या 5 लाख से ज्यादा की हो गई है। जबकि 36 लोगों के मरने की जानकारी मिल रही है। कई जगहों पर भूस्खलन होने की भी घटना हुई है। पर्यटन के लिए गए बहुत से लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने सभी को सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

Live Updates
18:28 (IST) 3 Jun 2025

‘सशस्त्र बलों के परिवारों पर पर्सनल स्टोरी या इंटरव्यू करने से बचें’, रक्षा मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Ministry Of Defence Issues Advisory: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार के इस कदम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। …पूरी जानकारी
18:12 (IST) 3 Jun 2025

दलित परिवारों के लिए गुड न्यूज! पंजाब में 68 करोड़ रुपये की कर्ज माफी को मंजूरी

कैबिनेट का यह निर्णय 31 मार्च 2020 तक निगम से लिए गए उन कर्जों पर लागू होगा, जिन्हें दलितों ने छोटी दुकानें खोलने, डेयरी व्यवसाय, स्वरोजगार या अन्य जरूरतों के लिए लिया था। …पूरी जानकारी
17:35 (IST) 3 Jun 2025

‘उसे कपड़े तक नहीं बदलने दिए जा रहे…’, शर्मिष्ठा पनोली के वकील ने कलकत्ता हाई कोर्ट में रखा पक्ष; जानें सुनवाई के दौरान जज ने क्या कहा

Calcutta High Court: कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे देश के लोगों के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। हमारे पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों की भावनाओं को आहत करें। हमारा देश विविधताओं से भरा है। …और पढ़ें
17:33 (IST) 3 Jun 2025

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के युवक के साथ पुलिस बर्बरता, घुटना रख दबाई गर्दन, कोमा में पहुंचे

इस घटना ने ठीक पांच साल पहले अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के साथ हुई ऐसी ही घटना की याद दिला दी। उसमें जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी। घटना को लेकर दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। …अधिक जानकारी
17:17 (IST) 3 Jun 2025

1 नवंबर से दिल्ली में सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी एंट्री, CM रेखा गुप्ता बोलीं – राजधानी के प्रवेश बिंदुओं पर लगाएंगे ANPR कैमरा

Delhi News Today: रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि राजधानी दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पांच जून से बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे। …और पढ़ें
16:54 (IST) 3 Jun 2025

हरिद्वार जमीन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, धामी सरकार ने दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 को सस्पेंड किया

Haridwar Land Scam Case: बयान में कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कामेंद्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त (एमसी) वरुण चौधरी और सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अजयवीर सिंह सहित कुल 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। …अधिक जानकारी
16:03 (IST) 3 Jun 2025

भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे मुखबिरी, जम्मू-कश्मीर के एलजी ने कर दिया नौकरी से बर्खास्त; महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल

अधिकारियों के अनुसार, तीनों आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े थे और आतंकियों को मदद पहुंचा रहे थे। अब तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ाव के शक में 75 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी बर्खास्त किए जा चुके हैं। …यहां पढ़ें
16:02 (IST) 3 Jun 2025

क्रिकेट मैच: बैट्समैन के सीने में लगी तेज गेंदबाज की बॉल, अस्पताल जाने से पहले मौत

नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …यहां पढ़ें
13:35 (IST) 3 Jun 2025

राम मंदिर में फिर क्यों हो रहा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम? पिछले साल से कितना अलग है इस बार का आयोजन

अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर स्थित राम दरबार में प्रतिमा स्थापित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस तीन दिवसीय आयोजन के बाद प्रभु राम अयोध्या के राजा के तौर पर विराजमान होंगे। …और पढ़ें
13:22 (IST) 3 Jun 2025

North-East Floods: असम-सिक्किम और मिजोरम में बाढ़ से भारी तबाही, 5.5 लाख से ज्यादा प्रभावित-36 की मौत; जानें कैसा है हाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर के राज्यों को हरसंभव मदद की पेशकश की है। …अधिक जानकारी
10:54 (IST) 3 Jun 2025

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और गिरफ्तार, फोन में मिली मिलिट्री से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है। वह तरन तारन में गली नजर सिंह वाली के मोहल्ला रोडुपुर का रहने वाला है। …पूरी जानकारी
10:53 (IST) 3 Jun 2025

BJP शासित इस राज्य में छात्रों को दी जाएगी बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग, रिटायर्ड सैनिकों से ली जाएगी मदद

महाराष्ट्र सरकार के स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर दादा भुसे ने बताया कि बच्चों को मिलिट्री ट्रेनिंग देने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। …पूरी जानकारी
10:50 (IST) 3 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: शर्मिष्ठा पनोली मामले में मुख्य शिकायतकर्ता वहाजत खान के खिलाफ FIR

कॉन्टेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली मामले में मुख्य शिकायतकर्ता वहाजत खान के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने FIR दर्ज की है।

10:50 (IST) 3 Jun 2025

Bihar CM Voter: बिहार में कौन है जनता का पसंदीदा CM फेस? जानिए नीतीश-तेजस्वी के बीच सियासी जंग में कौन मार रहा बाजी

Bihar CM Face Survey: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच एक सर्वे हुआ है जिसमें जनता की नजरों में पसंदीदा सीएम फेस को लेकर चर्चा हुई है। …अधिक जानकारी
10:48 (IST) 3 Jun 2025

नई मुश्किलों में अडानी? ईरान से LPG ट्रेड रिलेशन की जांच में जुटा अमेरिका, कंपनी ने आरोपों को बताया ‘निराधार’

Adani Group US Probe: दावा है कि अमेरिकी न्याय विभाग इस बात की जांच में जुटा हुआ है कि क्या अडानी ग्रुप की कंपनी ने अमेरिकी प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाते हुए ईरान से एलपीजी की ट्रेड डील की है, या नहीं। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। …पूरी जानकारी
10:47 (IST) 3 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: बाढ़-बारिश ने पूर्वोत्तर को किया तबाह

पूर्वोतर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बारिश और बाढ़ की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

10:44 (IST) 3 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: भोपाल दौरे पर राहुल गांधी

राहुल गांधी आज भोपाल के दौरे पर रहने वाले हैं। जहां वो कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे।