जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें एक आर्मी कैप्टन समेत 4 भारतीय जवान शहीद हो गए और 1 जवान घायल बताया जा रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार (4 फरवरी) को राजौरी डिस्ट्रिक्ट में मंजारकोट सेक्टर के तारकुंडी और भीमबेर गली सेक्टर में गोलाबारी की। इससे पहले सुबह और शाम की घटनाओं के मिलाकर पाकिस्तान ने कई दफा भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी की। पुंछ जिले में सीमा से सटी भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पर गोलीबारी हुई तो शाम को राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई। वहीं पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में करीब 11 बजे से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू की गई। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना वजह की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक लड़की घायल हो गई थी।
Four Army soldiers have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan in Rajouri sector #JammuAndKashmir pic.twitter.com/PpumiVewFE
— ANI (@ANI) February 4, 2018
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर बिना वजह गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों और मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी मजबूत तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया।”
Pakistan violated ceasefire in Rajouri’s Manjakote sector (visuals deferred by unspecified time) #JammuAndKashmir pic.twitter.com/xBcAOGDWzk
— ANI (@ANI) February 4, 2018
बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले युद्ध विराम उल्लंघन का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में भी उठा था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था। वहीं शनिवार (3 फरवरी) को त्रिपुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया था। गृहमंत्री कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान पर जमकर बरसे थे। गृहमंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान लगातार भारत से कश्मीर को अलग करने की बात करता है, लेकिन किसी ने मां का दूध नहीं पिया है कि भारत से कश्मीर को अलग कर दे। राजनाथ सिंह ने इससे पहले चंडीगढ़ में कहा था कि पाकिस्तान भारत को कमजोर न आंके, भारत उसकी नापाक हरकतों का जवाब दे सकता है।