मुंबई के जुहु बीच पर 25 फीट लंबी मृत व्‍हेल गुरुवार रात को समुद्र किनारे बहकर आ गई। जानकारी के अनुसार देर रात को समुद्र किनारे जॉगिंग को जाने वाले लोगों ने सबसे पहले व्‍हेल को देखा। उन्‍होंने अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। इसका वजन 3 से 4 टन के बीच माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन पहले इस व्‍हेल की मौत हो गई थी। इसके बाद समुद्र की लहरों में बहकर किनारे पर आ गई।

देखें तस्‍वीरें:

देर रात को समुद्र किनारे जॉगिंग को जाने वाले लोगों ने सबसे पहले व्‍हेल को देखा। उन्‍होंने अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। (Express Photo: Vasant Prabhu)

हाल के दिनों में व्‍हेल के समुद्र किनारे की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तमिलनाडु के तूतीकोरन में 80 छोटे पंखों वाली पायलेट व्‍हेल समुद्र तट पर बहकर आ गई थी। इनमें से 45 मर गई थी। वहीं पिछले साल मुंबई के ही अलीबाग इलाके में एक एक व्‍हेल किनारे पर आ गई थी। समुद्र में वापस भेजने की कोशिशों के बीच 10 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया था।

Read Alsoतमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी से निकल किनारे पर आई 100 व्‍हेल मछलियां

व्‍हेल के किनारे पर आ जाने के पीछे जलवायु परिवर्तन को बड़ा कारण माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र तटों का सिकुड़ना भी एक बड़ी वजह है। इसके चलते व्‍हेल अपना रास्‍ता भटक जाती है।