केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान एक सिक्योरिटी कैंप का दौरा करेंगे और राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी। शाह रविवार को नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला भी रखेंगे। राज्य सरकार ने NFSU के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसे केंद्र सरकार करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनाएगी। शाम को वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इसमें राज्य के वरिष्ठ और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Live Updates
20:03 (IST) 22 Jun 2025

कार्रवाई अमेरिका की बदला पूरी दुनिया से... ईरान बंद करेगा Strait Of Hormuz?

Strait Of Hormuz News: समझने वाली बात यह है कि जिस रूट को ईरान बंद करने की बात कर रहा है, वहां से पूरी दुनिया की 20 फीसदी तेल और गैस की आपूर्ति होती है। ...पूरी जानकारी
19:26 (IST) 22 Jun 2025

भारत के पास भी अमेरिका जैसी ताकत, खतरे में है पाकिस्तान की न्यूक्लियर साइट्स?

US Attack Iran: यह सच बात है कि सभी के पास अमेरिका जैसे अत्याधुनिक बंकर बम नहीं होंगे, लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि कोई दूसरा मुल्क ऐसी कार्रवाई नहीं कर सकता था। भारत भी इसी तरह की स्ट्राइक करने की क्षमता रखता है। ...यहां पढ़ें
14:26 (IST) 22 Jun 2025

UP Politics: यूपी विधानसभा से तीन साल में क्यों रद्द हुई 6 की सदस्यता? जानें BJP और सपा विधायकों पर एक्शन की पूरी कहानी

UP Politics: यूपी विधानसभा में के तीन साल के कार्यकाल में अब तक 6 विधायकों पर एक्शन हुआ है, जो कि पिछले कुछ टेन्योर के आंकड़ों से काफी ज्यादा है। ...और पढ़ें
14:26 (IST) 22 Jun 2025

‘आप अंग्रेजी पर गर्व क्यों करते हैं…’, भाषा विवाद को लेकर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कसा ‘गुलामों’ वाला तंज

भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि जहां रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और अरब देश अपनी भाषा पर गर्व करते हैं। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अंग्रेजी पर गुलामों की तरह गर्व करते हैं। ...पूरी जानकारी
12:58 (IST) 22 Jun 2025

US Attacks Iran: ‘मुस्लिम मुल्क चुपचाप बैठकर तमाशा देख रहे…’, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का बयान, ट्रंप पर भी भड़के 

National Conference chief Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के सीनियर नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा ईरान-इजरायल की जंग का हमारी इकनॉमी पर भी असर होगा। ...पूरी जानकारी
12:10 (IST) 22 Jun 2025

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के आतंकियों को परवेज और बशीर अहमद ने दी पनाह, NIA ने किया गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack: प्रवक्ता ने कहा कि जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में एक मौसमी ढोक में तीन हथियारबंद आतंकियों को जानबूझकर शरण दी थी। उन्होंने कहा, 'दोनों लोगों ने आतंकियों को खाना, आश्रय और रसद की मदद की थी। इन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दोपहर को धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुन कर मार डाला, जिससे यह अब तक का सबसे भीषण आतंकवादी हमला बन गया।' ...यहां पढ़ें
11:24 (IST) 22 Jun 2025

Bihar Politics: RJD-कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे केजरीवाल? AAP के विस्तार प्लान से किसे होगा फायदा

Bihar Assembly Elections: आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, 'हमने बिहार विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। आप राज्य की सभी विधानसभा सीटों (243 सीटों) पर चुनाव लड़ेगी। हम 2026 में यूपी जिला चुनाव भी अकेले लड़ेंगे।' पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार जतिन आनंद की रिपोर्ट... ...अधिक जानकारी
11:21 (IST) 22 Jun 2025

US Attacks Iran: ‘गंभीर नतीजे होंगे…’, परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने दी चेतावनी

Israel Iran War: बताना होगा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और एस्फ़हान पर हमला किया है। ...अधिक जानकारी
10:20 (IST) 22 Jun 2025

US Attack On Iran: 'शिकारी ट्रंप ने अपना काम शुरू कर दिया…', ईरान पर अमेरिकी स्ट्राइक को लेकर बोले डिफेंस एक्सपर्ट

US Attack On Iran: प्रफुल बख्शी ने कहा कि यह भारत के लिए, यह अधिक सतर्क रहने का समय है। ईरान और इजरायल दोनों हमारे मित्र हैं। इजरायल के साथ हमारा भावनात्मक संबंध है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी जैसी शख्सियत इस मुद्दे को दोनों पक्षों के साथ उठाकर इस युद्ध को समाप्त करेगी। ...और पढ़ें
09:28 (IST) 22 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar LIVE: मैं दो महीने जेल में रहा - गोविंदाचार्य

सम्पूर्ण क्रांति पर भाजपा के पूर्व पदाधिकारी और राजनीतिक विचारक केएन गोविंदाचार्य कहते हैं, "मैं बिहार आंदोलन के दौरान दो महीने जेल में रहा। आपातकाल के खत्म होने पर चुनाव होने की बात चल रही थी। बिहार में चुनाव प्रचार चल रहा था। कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए मैं भागलपुर निर्वाचन क्षेत्र में गया था। सूचना लीक हो गई और हम पकड़े गए। हालांकि, अगले दिन मुझे जमानत मिल गई।"

09:27 (IST) 22 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar LIVE: अमेरिका गंभीर है - प्रफुल बख्शी

ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों पर रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी ने कहा, "ईरान अब समझ गया है कि अमेरिका गंभीर है। एक बार अमेरिका को अपना शिकार मिल जाए, जैसा कि उसने इराक में किया, भले ही शिकार की कोई गलती न हो, शिकारी वही करेगा जो वह करता है; राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा करते रहेंगे। यह ईरान और उसके समर्थकों, जैसे चीन और रूस के लिए एक चेतावनी है।"