New Year Celebrations: नए साल के स्वागत में देशभर में कई तरह के समारोहों का आयोजन किया गया। कई जगह 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही लोग सड़कों पर निकल आए और जमकर मस्ती की। देशवासियों के साथ ही देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों ने भी नए साल का स्वागत जश्न के साथ किया। उत्तराखंड के औली में बर्फबारी में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने रात में जमकर डांस किया और खुशियां मनाईं। इसी तरह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने भी नए साल पर नाच गाकर अलग अंदाज में एक-दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
धर्मस्थलों पर की प्रार्थना और दीं शुभकामनाएं : उत्तराखंड के औली में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों के नए साल के स्वागत में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इसमें जवान लोकगीतों और फिल्मी गानों के साथ मस्ती करते हुए डांस कर रहे हैं। कई जगह पहली जनवरी की सुबह लोगों ने धर्मस्थलों पर पहुंचकर प्रार्थना की और एक-दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। कई जगह मेले भी लगाए गए हैं, जिसमें बच्चे खुद के पैसे से आयोजन कर लोगों को खुशियां बांट रहे हैं।
Hindi News Today, 1 January 2020 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH Uttarakhand: Indo-Tibetan Border Police (ITBP) jawans celebrate #NewYear in Auli. pic.twitter.com/V62hd6F61g
— ANI (@ANI) December 31, 2019
नई ऊर्जा और जोश के साथ काम करने का लिया संकल्प : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने डांस के दौरान गाने भी गाए और करतब दिखाए। मस्ती के दौरान जवानों ने नववर्ष पर नई ऊर्जा और जोश के साथ काम करने का संकल्प भी लिया।
#WATCH Central Reserve Police Force (CRPF) jawans celebrate #NewYear in Raipur, Chhattisgarh. pic.twitter.com/Z2mFTKYmF4
— ANI (@ANI) December 31, 2019
घड़ी में 12 बजते ही शुरू हुआ आतिशबाजियों का दौर : नया साल 2020 के स्वागत के मौके पर देश में हर तरफ उल्लास का माहौल है। पिछली रात घड़ी ने जैसे बारह बजाए आकाश में हर तरफ आतिशबाजियों का दौर शुरू हो गया। रंगीन रोशनी से सजाई गई इमारतें जगमगा उठीं। लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। इस मौके पर कई जगह पार्टी की गई और डीजे पर बज रहे फिल्मी गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया।
जश्न में भारी पड़ी ठंड की सुबह : ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने से नए साल की सुबह लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि पिछली रात लोग सड़कों पर निकलकर जश्न मनाने में पीछे नहीं रहे। होटलों और रेस्टोरेंटों में भारी भीड़ होने से अलग से व्यवस्था करनी पड़ी। रात में सड़कों पर कई जगह जाम भी लगे। इसकी वजह से लोगों को परेशानियां हुईं।