How to grow Cotton Plant at home: कपास यानी रुई का इस्तेमाल घरों में कई तरह से किया जाता है। यूं तो भारत में किसान इसे भरपूर मात्रा में उगाते हैं। इसकी सबसे ज्यादा खेती महाराष्ट्र में होती है। वहीं अमेरिका से भी कपास (america cotton) भारत आती है। लेकिन क्या आपको पता है आप कॉटन के पौधे को लगा सकते हैं। गमले से लेकर गार्डन में आप कॉटन प्लांट लगा सकते हैं। आइए जानें इसका तरीका।

कपास का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

1- रुई का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आपको जरुरूत होगी कपास के बीज की। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन बीज ले सकते हैं।

2- कपास का पौधा लगाने के लिए आपको सूखी ढीली मिट्टी की जरूरत होगी। पौधे के लिए आप बड़े साइज का गमला ही इस्तेमाल करें।

3- कॉटन प्लांट को लगाने के लिए ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें। ताकि आपके कॉटन का पौधा तेजी से ग्रोथ कर सकते।

रुई का पौधा लगाने का तरीका

रुई का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को गमले में डालें और थोड़ी खाद डालें। एक लेयर मिट्टी की फिर से डालें। अब इसमें करीब 1 इंच गहराई में कपास के बीज बोएं। इसमें पानी डालें। बहुत ज्यादा पानी डालने से बचें। हर 1 दिन छोड़कर इसमें आपको पानी डालना है वो भी सीमित मात्रा में।

बीजों लगभग 1 से 2 हफ्ते में अंकुरित हो सकते है। हफ्ते में एक बार खाद डालते रहें। बुबाई के करीब 40 से 45 दिनों में बड़े पीले फूल दिखने लग जाते हैं। जब ये फुल मुरझा जाते हैं तब बीजकोष बनते हैं। वहीं बुआई के करीब 150 दिनों के आसापास फूलकर फूटी हुई कपास पौधे पर दिखने लगती है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: ज्यादा पके केले को फेंकने की बजाए बालों के लिए बनाएं Banana Hair Mask, रेशम जैसी मुलायम हो जाएंगी जुल्फें