Period problems: महिलाओं को शरीर के कुछ महत्वपूर्ण अंगों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दौरान हर लड़की को हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय आपको अपने पूरे शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए नहीं तो कई समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
पैड सही समय पर बदलें
हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल किया जाता है। इसको लेकर कई महिलाएं काफी कंफ्यूज रहती हैं। अगर आपको भी इस बात की जानकारी नहीं है तो आप किसी गंभीर समस्या की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए सही समय पर पैड बदलना जरूरी है। हेल्थ लाइन पर प्रकाशित के लेख के मुताबिक एक पैड को 4-6 घंटे से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक लगाने पर पैड खून को सोख नहीं सकता। इसलिए पैड को दिन में 3 बार बदलें।
एक्सरसाइज करना न छोड़ें
वेबएमडी के मुताबिक पीरियड का दर्द आपको थका हुआ महसूस करा सकता है और कई लोग एक्सरसाइज को छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज से आप तरोताजा महसूस करेंगे और पीरियड्स का दर्द भी कम होगा। लेकिन हल्का व्यायाम ही करना चाहिए।
नमक का सेवन न करें
इंटिमिना (Intimina) पर प्रकाशित एक लेख के मुताबिक पीरियड्स के दौरान सूजन की समस्या होती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान ज्यादा सेवन करने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए, अपने आहार में नमकीन खाद्य पदार्थों को शामिल करने से बचें।
ब्रेकफास्ट न छोड़ें
हेल्थ लाइन के मुताबिक पीरियड्स के दौरान हमारे शरीर से खून निकलने लगता है। इसलिए इस समय शरीर को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको नाश्ता जरूर करना चाहिए।
कॉफी के सेवन से बचें
यदि आप कॉफी की शौकीन हैं तो आपको पीरियड्स के दौरान इसके सेवन से बचना चाहिए। इंटिमिना (Intimina) के मुताबिक कैफीन प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के प्रभाव को बढ़ा सकता है, विशेष रूप से पेट में ऐंठन। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक मूत्रवर्धक पदार्थ है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह यूरिन को बढ़ाता है ऐसे में शरीर डिहाइड्रेट होता है और जिसके कारण दर्दनाक ऐंठन को बढ़ाता है।