Happy Govardhan Puja 2018 Wishes Images, Messages, Status, SMS, Shayari, Quotes: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। इसे अन्नकूट की पूजा की कहा जाता है। इस वर्ष 8 नवंबर को पूरे देश में गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन श्रीकृष्ण ने इंद्र का मानमर्दन कर गिरिराज की पूजा की थी। कृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाने के बाद से ही इस दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाने लगा। इस पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है। धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। गोवर्धन तैयार करने के बाद उसे फूलों और पेड़ों का डालियों से सजाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवाने के लिए विशेष अन्नकूट किया जाता है।
इस दिन गोबर का गोवर्धन बनाया जाता है जिसका खास महत्व होता है। इस दिन सुबह-सुबह गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है जिसे अच्छे से सजाकर पूजा भी की जाती है। पूजा में धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है। गोवर्धन पर अगर आप अपने साथियों को व्हॉट्सऐप, फेसबुक और एसएमएस के जरिए बधाई संदेश दे रहे हैं तो साधारण संदेश भेजने की बजाय शानदार तरीके से शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
लोगों की रक्षा करने को
पर्वत एक उंगली पर उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन है आया।
शुभ गोवर्धन पूजा।।

गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज़ चराता था
ईश्वर का अवतार था वो
लेकिन गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्यौहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है
पतवार के बिना हे, मेरी नाव चल रही है
बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं
हैप्पी गोवर्धनपूजा।

मुरली मनोहर, ब्रिज के दरोहर
वो नंदलाला गोपाला, बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए धूम की कृष्ण आने वाला है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
चंदन की खुशबू और रेशम का हार
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
राधा की उम्मीद और कन्हैया का प्यार
मुबारक हो आपको गोवर्धन पूजा का त्योहार
आपको और अपके परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।


राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी बहुत ही प्रचलित है। गोवर्धन पूजा के दिन राधा को याद किए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। कृष्ण को राधा के बिना अधूरा माना जाता है।
देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। उसी प्रकार गाय माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। यह वजह है कि गोवर्धन पूजा के दिन गौ माता की भी आराधना की जाती है।
भगवान श्री कृष्ण की बाल्यावस्था को दर्शाती यह बेहद ही सुंदर तस्वीर है। इसमें कृष्ण जी के माखन प्रेम को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को भेज कर दें गोवर्धन की बधाई।
इस तस्वीर में भगवान कृष्ण की लीलाओं को देखा जा सकता है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर यह तस्वीर भेजकर इसकी शुभकामना दी जा सकती है।
आप गोवर्धन पूजा के मौके पर अपने परिजनों को भगवान श्री कृष्ण की यह तस्वीर भेज सकते हैं। इस तस्वीर को भेजकर आप उन्हें खूबसूरत अंदाज में इस पर्व की बधाई दे सकते हैं।
गोवर्धन तैयार करने के बाद उसे फूलों और पेड़ों का डालियों से सजाया जाता है। गोवर्धन को तैयार कर शाम के समय इसकी पूजा की जाती है। इसकी पूजा सामूहिक रूप से की जाती है। पूजा का यह दृश्य दर्शनीय होता है।
इस दिन गोबर का गोवर्धन बनाया जाता है। इसका खास महत्व होता है। इस दिन सुबह-सुबह गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। यह मनुष्य के आकार के होते हैं। इन्हें लड़कियों काफी प्रेम से बनाती हैं।
गोवर्धन पूजा में गोधन यानि गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। इसलिए गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है।
मुरली मनोहर, ब्रिज के दरोहर, वो नंदलाला गोपाला, बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला, सब मिलकर मचाए धूम की कृष्ण आने वाला है। गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है पतवार के बिना हे, मेरी नाव चल रही है, बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं। हैप्पी गोवर्धनपूजा।।
गोकुल का ग्वाला बनकर वो गैया रोज़ चराता था ईश्वर का अवतार था वो लेकिन गाय माता की सेवा करता था ऐसा महान है यह त्यौहार जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान। शुभ गोवर्धन पूजा।