Deepika Padukone Airport Looks, Deepika Padukone Fashion Statement, Deepika Padukone Fashion Sense, Deepika Padukone Fashion Tips: जवां दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल, हर लुक में पद्मावत फेम एक्ट्रेस खूबसूरत ही लगती हैं। दीपिका पादुकोण जहां भी जाती हैं, अपने लुक्स से फैशन गोल्स सेट करने में पीछे नहीं रहती। कुछ समय पहले ही एक एयरपोर्ट पर दीपिका सफेद रंग के लखनवी सलवार कुर्ते में नजर आई थी जिसे उनके फैंस ने बेहद पसंद किया था। इसके अलावा भी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में नजर आती रहती हैं जिन्हें उनके प्रशंसक खासा पसंद करते हैं। आइए जानते हैं, दीपिका पादुकोण के कौन-से एयरपोर्ट लुक्स को आप भी कर सकते हैं ट्राय।

सफेद कुर्ते की शोभा बढाते मोजरी: एयरपोर्ट पर दीपिका सफेद रंग के लखनवी कुर्ते में नजर आई। बड़ी सी मुस्कान के साथ उनका चेहरा भी सफेद रंग से खिलखिलाता नजर आया। इसके साथ ही दीपिका ने लाइट मेकअप के साथ एक ब्राउन कलर का हैंडबैग कैरी किया था। उनके इस स्टाइल को और ज्यादा निखारने का काम पैर में पहने उनके मोजरी कर रहे थे। सुनहरे रंग के इस मोजरी में दीपिका के पैर बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

चेकर्ड सूट में स्टाइलिश दीपिका: शानदार अभिनय के बदौलत हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिर्फ पारंपरिक ही नहीं बल्कि वेस्टर्न कपड़ो में भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। उनके एयरपोर्ट लुक्स की अगर बात करें तो ज्यादातर उन्हें लूज और आरामदायक कपड़ों में ही देखा गया है। चेकर्ड सूट पहने उनकी एयरपोर्ट पर खींची गई तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सफेद टॉप और सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे। दीपिका के स्टाइल स्टेटमेंट के साथ उनकी प्यारी सी मुस्कान भी लोगों को लुभाती है।

डेनिम से है लगाव: दीपिका पादुकोण जर्नी के दौरान सिंपल और कंफर्टेबल कपड़े पहनना अधिक पसंद करती हैं। इस बात का प्रमाण उनकी तस्वीरों को देखने से मिलता है। मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका की एक तस्वीर लोगों को खासा आकर्षित कर रही थी। इस तस्वीर में दीपिका ने कौशेला टॉप के ऊपर डेनिम जैकेट पहन रखा था और नीचे साटन फैब्रिक से बने पेस्टल ब्लू कलर का पायजामा पहना था। साथ ही, उन्होंने गहरे हरे रंग की चप्पलें पहन रखी थीं। इसके अलावा, बेबी पिंक कलर का बैग और गोल चश्मा उनके ऊपर बेहद जंच रहा था। दीपिका का ये लुक उनके फैंस को सुपर ट्रेंडी लगा।