लिवर हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही यह पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। इसलिये जरुरी है कि आप लिवर के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखें ताकि यह बेहतर तरीके से काम कर सके। इसके लिए आप कुछ योगासनों की मदद ले सकते हैं। योगासन करने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कौन से योग लीवर को स्वस्थ रखते हैं।
कपालभाती:

कपालभाती एक प्रभावी प्राणायाम है जिसमें आपको सांसों से जुड़े अभ्यास करने होते हैं। इसमें आप लंबी सांस लेते हैं और छोड़ते हैं। सांस बाहर छोड़ते वक्त आपको पेट को अंदर की तरफ खींचना होता है।
अर्ध मत्स्येंद्रासन:

अर्ध मत्स्येंद्रासन करने से आपको लिवर पर दबाव बनता है जिससे लिवर मजबूत होता है और बेहतर कार्य करता है। साथ ही इसके अभ्यास से आपको तनाव से दूर रहने में मदद मिलती है।
धनुरासन:

धनुरासन को बो पोज़ भी कहते हैं। यह आसन लिवर से जुड़ी बीमारियों से आपको दूर रखता है। साथ ही लिवर को मजबूत करने और आपको उर्जावान बनाने में मदद करता है। तस्वीर में दिए गए तरीके से इसका अभ्यास कर सकते हैं।
नौकासन:
नौकासन को बोट पोज़ भी कहते हैं। यह आसान और प्रभावी आसन है। इसके अभ्यास से लिवर को स्वस्थ करने, पाचन बेहतर करने और शरीर के संतुलन को बढ़ाने में मदद मिलती है।