Top 5 tourist attractions in the world in 2024: साल 2024 में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोग नए साल की तैयारी करने के मुड़ में हैं। नए साल पर लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं और घूमने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए टॉप 5 प्लेसेस को लेकर आए हैं, जो साल 2024 में टॉप पर रहे हैं। इन जगहों पर इस साल भारी संख्या में लोग घूमने गए थे। ऐसे में आप नए साल के मौके पर दुनिया के इन जगहों पर जाकर एन्जॉय कर सकते हैं।
अमेरिका: USA
साल 2024 में अमेरिका उन देशों में भी शामिल रहा, जहां पर सबसे अधिक लोग गए। इस वर्ष पर्यटकों ने न्यूयॉर्क की 102-मंजिला एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को देखी। मालूम हो कि साल 1971 तक यह बिल्डिंग सबसे ऊंची बिल्डिंगों में से एक था। आप भी न्यू ईयर के मौके पर यहां जा सकते हैं।
स्पेन: Spain
साल 2024 में स्पेन भी काफी चर्चा में रहा। इस देश में दुनिया भर से आए लोगों ने बार्सिलोना, मैडरिड सहित अन्य जगहों पर छुट्टियां मनाई। वहीं, बार्सिलोना में मौजूद रोमन कैथोलिक चर्च को काफी लोगों ने विजिट किया। मालूम हो कि इस चर्च का निर्माण साल 1882 में हुआ था।
फ्रांस: France
इस वर्ष फ्रांस उन चुनिंदा देशों में रहा, जहां बड़ी देशों में पर्यटक पहुंचे। यहां पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर को देखने गए। वहीं, कई रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर हर साल साठ लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं। अगर आप यहां पर आप जाते हैं तो यूपीआई से भी पेमेंट कर सकते हैं।
भारत, India
पूरी दुनिया में अपने पर्यटन और खूबसूरती के लिए मशहूर भारत के में भी दुनिया भर से लोग आए। साल 2024 में यहां पर सबसे अधिक लोग आगरा स्थित ताजमहल को देखने पहुंचे। आप भी इस नए साल के मौके पर आगरा जा सकते हैं। हर साल यहां पर ताजमहल देखने करीब 70 से 80 लाख लोग पहुंचते हैं।
इटलीः Italy
यूरोपियन देश इटली में भी इस साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर आप नए साल पर घूमने जा सकते हैं। यह दुनिया की सबसे साफ शहरों में एक है। यहां पर एम्फीथिएटर को देखने इस साल हजारों लोग पहुंचे थे। 80,000 दर्शकों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर रोम के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है, जो रोम का प्रतीक होने के साथ-साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।