साल 2024 खत्म होने को है और नए साल 2025 की शुरुआत होने में अब बस 19 दिन बाकी हैं। ऐसे में हर कोई न्यू ईयर (New Year 2025) को लेकर नई चीजें प्लान करने में लगा है। गौरतलब है कि नए साल के साथ कई चीजें बदलती हैं। हर साल अलग-अलग चीजों को लेकर कई अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिलते हैं और इसमें ब्यूटी की दुनिया भी शामिल है।
खासकर मेकअप ट्रेंड पर लोग ज्यादा ध्यान देते हैं। हर साल अलग-अलग मेकअप लुक्स ट्रेंड करते हैं, जिसे फिर सेलिब्रिटी से लेकर हर कोई फॉलो करता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको साल 2024 में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले कुछ मेकअप लुक्स के बारे में बता रहे हैं।
इस साल ट्रेंड में रहे ये मेकअप लुक्स
ग्लास स्किन लुक
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ग्लास स्किन लुक का। साल 2024 में ज्यादातर लोगों का फौकस ग्लास स्किन पाने पर रहा। ब्राइडल लुक से लेकर नॉर्मल पार्टी तक के लिए इस साल लोगों ने मैट लुक की जगह ग्लॉसी और ग्लोइंग मेकअप लुक को ज्यादा चुना।
ग्लास स्किन में आपकी त्वचा ज्यादा हाइड्रेटिंग और फ्लालेस लगती है। वहीं, इस लुक को अचीव करने में फाउंडेशन का इस्तेमाल न कर प्राइमर, हाइड्रेटिंग सीरम, मॉइस्चराइजर और हाइलाइटर का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। ये मेकअप लुक इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग रहा।
पिंक ब्लश

वैसे तो पिंक ब्लश सालों से मेकअप का हिस्सा रहा है, हालांकि साल 2024 में इसका बेहतरीन कम बैक हुआ। खासकर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं में पिंक ब्लश लुक का ज्यादा क्रेज रहा। इसके लिए नाक से लेकर चीक बोन्स और चिन पर लिक्विड या पाउडर ब्लश लगाया जाता है, जो आपको एक सनकिस्ड और पोस्ट-वेकेशन लुक देता है।
सॉफ्ट ग्लैम मेकअप

सॉफ्ट ग्लैम लुक अचीव करने के लिए लाइट कलर के आईशैडो, लिक्विड ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और हाइलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है। इस साल ब्राइड्स ने भी अपने स्पेशल दिन के लिए हैवी मेकअप को न चुनते हुए सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक ज्यादा पसंद किया।
फ्रेकल्स मेकअप लुक

फ्रेकल्स मेकअप लुक भी इस साल खूब ट्रेंड में रहा। इस लुक को अचीव करने के लिए आइब्रो पेंसिल के इस्तेमाल से चेहरे पर नाक के आसपास नकली फ्रेकल्स बनाए जाते हैं। कई बड़े-बड़े इवेंट्स में सेलिब्रिटीज इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आए।
नो मेकअप लुक
इन सब से अलग साल 2023 की तरह 2024 में भी नो मेकअप-मेकअप लुक लोगों की पसंद बना रहा। जैसा की नाम से साफ है, इस ब्यूटी ट्रेंड में आप मेकअप लगाते तो हैं लेकिन देखने पर आपका चेहरा नेचुरल ही लगता है। इसे भी खासकर कॉलेज और ऑफिल जाने वाली लड़कियों ने सबसे अधिक पसंद किया।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Year Ender 2024: Gen Z क्या है और कौन हैं ये लोग? सालभर लोगों ने क्यों खूब किया इस टर्म का इस्तेमाल