Home Remedies to Remove Facial Hair: भारत में पिछले 6 दिनों से पूरी तरह लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। कोरोना वायरस के कहर को कम करने के लिए ज्यादातर लोग अपने घर में हैं और वहीं से ऑफिस के काम भी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि खाने-पीने के होटलों से लेकर ब्यूटी पार्लर सब बंद हैं। कई महिलाएं अपने बढ़ती फेशियल हेयर और अपर लिप्स से परेशान होंगी। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे भी इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों को हटाने के क्या हैं प्राकृतिक तरीके और कैसे किया जाता है इनका इस्तेमाल-

दही और हल्दी का पेस्ट: दही और हल्दी सबके किचन में पाए जाने वाले आम सामग्रियों में से एक है। दोनों ही चीजों को साथ में इस्तेमाल करने पर ये एंटी-सेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भर जाते हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच दही और उतने ही मात्रा में बेसन की जरूरत है। इन तीनों को एक बाउल में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और धीरे-धीरे अपने होठों के ऊपर मलें। 15 से 20 मिनट बाद जब ये पूरी तरह से सूख जाए कॉटन की मदद से इसे पोछें, इसके साथ ही वहां मौजूद अनचाहे बाल भी निकल जाएंगे। इसके बाद आप अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे कुछ हफ्तों तक लगातार करें।

नींबू-चीनी का मिश्रण: अपर लिप्स को हटाने का दूसरा प्राकृतिक तरीका है नींबू और चीनी का इस्तेमाल। नींबू के रस में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे इन्हें निकालने में मदद मिलती है। इस मिश्रण को बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें और अपने लिप्स के ऊपर वाले हिस्से पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब ये अच्छे से सूख जाएं तो कॉटन की मदद से इस पेस्ट को हटा लें और चेहरा धो लें।

मसूर दाल फेस पैक: मसूर दाल खाने में तो अच्छे होते ही हैं, साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। फेशियल हेयर को हटाने के लिए आपको थोड़े मसूर दाल के साथ हल्दी, शहद और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। रात भर मसूर दाल को पानी में भिंगोकर रखें। उसके बाद भीगे हुए दाल में थोड़ा शहद, नींबू का रस और हल्दी मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें और कुछ देर तक रहने दें। अंत में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।