World Sleep Day 2020 Images, Pics, Quotes, Theme: हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक नींद है। एक औसत मनुष्य को हर दिन कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, हम अक्सर अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण कम सोते हैं। बेहतर नींद ना सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। 13 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे के रूप में मनाया जाता है। नींद का महत्व बताने और नींद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए, लोग हर साल वर्ल्ड स्लीप डे मनाते हैं। इस दिन का आयोजन वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी द्वारा किया जाता है। वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर आप अपनों से इस दिन का महत्व बताते हुए, बेहतरीन कोट्स और मैसेजेज अपनों से शेयर जरूर करें-
1. प्यारी सी रात में प्यारे से सितारे,
प्यारा सा चांद, प्यारी सी चांदनी,
और प्यारी सी ठंडी हवाएं एक प्यारे से दोस्त को
प्यारी सी नींद दे जाए।।
World Sleep Day
2. रातों में करवटें बदलना, यूंही थोड़ा थोड़ा मुस्कुराना,
एक अच्छे सपनों का संकेत होता हैं।।
वर्ल्ड स्लीप डे

3. रात की सुहानी ख़ुशबू से अपने ख़्वाबों को सज़ा दो,
और तारों की प्यारी सजावट से अपने
दिलो-दिमाग़ को तरो-ताज़ा कर दो।।
वर्ल्ड स्लीप डे
4. नींद होती है आंखों के लिए प्यारी,
स्वास्थ्य लाभ देती है यह बहुत सारी,
सबसे अच्छी है और सबसे प्यारी,
समय पर सोएं, न जागें रात सारी।।
वर्ल्ड स्लीप डे

5. मस्त मस्त सुहानी रात, अनोखे जगमगाते तारे,
प्यार भरे चाँद के इशारे, दे रहे हैं ख़्वाबों के नज़ारे।।
वर्ल्ड स्लीप डे
6. रात भर का है मेहमान अंधेरा,
किसके रोके रुका है सवेरा, शुभ-रात्रि।।
वर्ल्ड स्लीप डे
7. नींद आए प्यारी,
खुशियां रहे जिंदगी सारी,
वर्ल्ड स्लीप पर यही है दुआ हमारी।।
वर्ल्ड स्लीप डे

