Morning Mantra: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच मेंटल हेल्थ एक सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। पूरी दुनिया में इसमें मरीज काफी तेजी से बढ़े हैं। एंग्जायटी, डिप्रेशन और स्ट्रेस से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? Why World Mental Health Day is celebrated

शुरुआती दौर में कई लोग इसके लक्षण को इग्नोर कर देते हैं या फिर सही से इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। हालांकि, इसके पीछे जागरूकता की भी कमी है। यही कारण है कि मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलान के लिए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day 2024) दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य है।

खराब मेंटल हेल्थ को कैसे करें ठीक?

अगर आप भी खराब मेंटल हेल्थ (Mental Health) से परेशान हैं तो कुछ आसान तरीके से इसको सही कर सकते हैं। इस लेख में हम इसी के बारे में बताएंगे। आप वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर सिर्फ एक संकल्प मात्र से इसको ठीक कर सकते हैं।

सुबह-सुबह करें ये आसान काम

आप अपनी दिन की शुरुआत मेडिटेशन के साथ कर अपनी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। आप ओम मंत्र का जाप कर सकते हैं। प्रतिदिन ॐ (ओम) के जाप से आप खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक और शांत रख सकते हैं। दरअसल, ओम का जाप आपके मन, शरीर और आत्म को काफी प्रभावित करता है। यह आपको नकारात्मक विचारों से बचाता है।

कैसे करें Om का जाप?

सबसे पहले आपको सुबह सूर्योदय से पहले जल्द उठना है। इसके बाद आपको फ्रेश होकर शांत जगह पर जाना होगा। आप छत या फिर अपनी बालकनी में जा सकते हैं। यहां पर आप एक आसन बिछाएं और उस पर बैठ जाएं। आप पद्मासन या फिर सुखासन में बैठ सकते हैं। अब आप तीन गहरी सांस लें और छोड़ें। अब ओम मंत्र का जाप करना शुरू करें। आप इसको 108 बार जाप कर सकते हैं।

ओम जाप करने के हैं कई लाभ

ओम जाप करने से शरीर में कंपन होती है, जिससे आप प्रसन्न महसूस करने लगते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और शांति का अहसास दिलाता है। ओम मंत्र के जाप से तनाव और चिंता कम होता है। प्रतिदिन इसके जाप से शरीर में काफी ऊर्जा का अहसास होता है।