World Mental Health Day 2024 Date, History, Importance and Theme: 10 अक्टूबर को दुनियाभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। ये वो दिन है जब पूरी दुनिया मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात करती है और इस ओर एक खास कदम उठाने को एकजुट होती है। दरअसल, एक बड़ी आबादी मानसिक रोगों की शिकार है और इन्हें इस बारे में पता भी नहीं है। इसके अलावा ये दिन उन लोगों के लिए भी है जिनके आस-पास मानसिक समस्याओं से जूझते हुए लोग हैं पर उन्हें नहीं पता कि ऐसे लोगों की कैसे मदद करें। तो आइए, जानते हैं वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है और फिर इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य क्या है।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है-World Mental Health Day 2024 Date History
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे हर साल 10 अक्तूबर को मनाया जाता है। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले 1992 में हुई थी। ये तत्कालीन उप महासचिव रिचर्ड हंटर द्वारा वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की वार्षिक गतिविधि के रूप में शुरू किया गया था। 1994 में, तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी के सुझाव पर, इस दिवस के लिए पहली बार एक थीम का उपयोग किया गया था जो था- “दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार” था।
तीन वर्षों के भीतर, यह दिनलसरकारी विभागों, संगठनों और प्रतिबद्ध व्यक्तियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कार्यक्रमों की व्यवस्था करने अवसर बन गया।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2024 की थीम-World Mental Health Day 2024 Theme
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2024 की थीम है ‘It is time to prioritise mental health in the workplace’ यानी ‘कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है।’ इस थीम के अनुसार ऑफिस या किसी भी कार्य स्थल में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने पर जोर देने की बात कही गई है। इसके तरह ऑफिस स्ट्रेस कम करने और इसे हैंडल करने पर जोर दिया गया है
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है-World Mental Health Day Significance
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य है दुनियाभर में लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करना और परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बनाकर आशावादी महसूस करने में मदद करना। इसके अलावा इस दिन की कोशिश है कि हर कोई अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खुद को खुश रखें और अपने आस-पास के लोगों को भी खुशी दें।