World Hindi Day 2026 Wishes Images, Quotes, Messages, Status: भारत की संस्कृति, सभ्यता और पहचान में अहम योगदान निभाने वाली हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है। यह न केवल लोगों को एकजुट करने का काम करती है बल्कि हमें अपनी भाषा की जड़ों से जोड़ने और इसके गौरव को संजोने का अवसर भी देती है। 10 जनवरी महज एक तारीख नहीं, बल्कि वह ऐतिहासिक दिन है जब हिंदी ने भारत की सीमाओं को लांघकर पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई थी।

10 जनवरी 1975 के दिन भारत के नागपुर शहर में ‘प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन का मकसद हिंदी को दुनिया भर में पहचान दिलाना था। साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि हर साल 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाएगा।

तभी से यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा। दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इसे मनाए जाने का मूल उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देना है। इस खास दिन आप भी संदेश भेजकर लोगों को जागरूक करने का काम कर सकते हैं।

हिंदी हमारी शान है,
यह भारत की पहचान है।
हिंदी दिवस पर लें संकल्प नया,
भाषा से बढ़ेगा देश महान है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

मातृभाषा का मान रखें,
हिंदी का उत्थान करें।
हिंदी दिवस का संदेश यही,
अपनी भाषा से सम्मान करें।
हिंदी दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी राजभाषा हमारी है।
हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं!

हिंदी हमारी शान है,
संस्कृति की पहचान है।
आओ इसे अपनाएं हम,
यही देश का अभिमान है।
हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस पर हमने ये ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हिंदी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर ले जाना है।
हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं!

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,
हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

शब्दों की मधुरता है हिंदी,
दिलों की सरलता है हिंदी।
आओ मिलकर मनाएं आज,
अपनी विरासत हिंदी दिवस हिंदी।
हिंदी दिवस मुबारक!