World Environment Day 2025 Date, Theme, History and Importance: पूरी दुनिया में हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण (Environmental protection) के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। हर साल अलग-अलग देश एक नए थीम के साथ इसकी मेजबानी करते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस का क्या है इतिहास? (World Environment Day History)

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) को वैश्विक स्तर पर आयोजन किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा की गई थी। हालांकि, पहली बार इसे साल 1973 में सेलिब्रेट किया गया था, तब से लेकर पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल मनाया जाता है। यह दिवस पूरी दुनिया का ध्यान पर्यावरणीय मुद्दों पर केंद्रित करता है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम- World Environment Day Theme

विश्व पर्यावरण दिवस की हर साल कोई न कोई थीम होती है। इस साल इसकी थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ (Ending Plastic Pollution) रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) के मुताबिक, प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है। यह पीने के पानी से लेकर खाने तक और यहां तक कि हमारे शरीर में भी जा रहा है, जो चिंता का विषय है।

पर्यावरण को बचाने का संदेश देता है यह दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को बचाने का संदेश देता है। इस साल की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को ध्यान में रखकर ही रखी गई है। दरअसल, प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान के लिए सिर्फ सरकार जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके लिए हर एक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।