World Environment Day 2024 Quotes, Wishes, Slogan, Messages, Wallpaper, Status, Message:आज सबसे ज्यादा जरूरत है प्रकृति को बचाने की। क्योंकि जिस तरह से हमारे आस-पास तापमान बढ़ रहा है, ग्लोबल वॉर्मिंग की स्थिति बनी हुई है और हवा प्रदूषित है ऐसे में सिर्फ पेड़ लगाना ही प्रकृति को बचाने के लिए काफी नहीं है। हमें अपने आस-पास से पास्टिक जैसे कचड़े को भी हटाना होगा। इसके अलावा अपने वातावरण से ई वेस्ट को भी साफ करना होगा। तो, आइए इसी लक्ष्य के साथ शेयर करते हैं विश्व पर्यावरण दिवस पर ये संदेश।

जन-जागरुकता फैलाएं! विश्व पर्यावरण दिवस पर शेयर करें ये संदेश

पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए रखो इसका ध्यान,
तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है, प्लास्टिक को बंद करवाना है।

घर से प्लास्टिक हटाएं, पेड़ लगाएं,
हरियाली फैलाएं, पर्यावरण बचाएं।

धरती और अंबर करें पुकार,
पर्यावरण सुरक्षा करो अपार,
जीवन का है ये आधार,
पर्यावरण सुरक्षा करो अपार।

नाचे मोर, कोयल गाएं, आओ पर्यावरण बचाएं
दूषित नहीं करना जल, बर्बाद हो जाएगा कल।

पर्यावरण से नाता जोड़ो,
बीमारियों से मुंह मोड़ो,
पेड़ लगाओ, प्लास्टिक हटाओ।