गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। हेल्दी खानपान और गर्भ में पल रहे शिशु के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनमें मोटापा भी एक है। हालांकि, इस दौरान अपने बढ़े हुए वजन को देखकर महिलाएं अक्सर चिंतिंत हो जाती हैं और सोचती हैं कि जल्द-से-जल्द डिलीवरी के बाद वह वेट लॉस रूटीन शुरू करेंगी।
डिलीवरी के बाद भी कुछ महिलाओं के लिए अपना वजन घटाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। नवजात शिशु के साथ अपना वर्कआउट रूटीन फॉलो करने में काफी परेशानी होती है। हालांकि अगर बड़ी कोशिशों के बाद भी आपका वजन नहीं घट पा रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
डिलीवरी के बाद आखिर क्यों वजन नहीं घटा पातीं महिलाएं?
-डिलीवरी के बाद शरीर जल्दी नहीं हो पाता हील: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना आम बात है। लेकिन डिलीवरी के बाद उसे कम करना उतनी ही बड़ी चुनौती है। क्योंकि, प्रसव के बाद आपका शरीर खुद को हील कर रहा होता है। साथ ही कुछ महिलाएं नवजात शिशु की देखभाल के चक्कर में खुद का ख्याल नहीं रख पातीं। ऐसे में उनके लिए वजन घटाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स आने में हो रही है देरी तो ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं छुटकारा
-गलत खानपान: डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है, जिसके कारण उन्हें हेल्दी डाइट दी जाती है। हालांकि, कुछ चीजों में कैलोरी की अत्याधिक मात्रा होती है। इससे वजन कम नहीं हो पाता। ऐसे में आपको संतुलित आहार और पोषक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
-पानी की कमी: डिलीवरी के बाद कुछ महिलाएं पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीतीं, जिसके कारण डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में प्रसव के बाद आपको खूब पानी पीना चाहिए, साथ ही पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि, इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटिड रहेगी और शरीर में फैट स्टोर नहीं हो पाएगा।
-तनाव: प्रसव के बाद कुछ समय तक के लिए महिलाओं के शरीर में तनाव बना रहता है। साथ ही नवजात शिशु की देखभाल करने से उन्हें थकान भी हो जाती है। इसके कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। जिसकी वजह से महिलाओं को वजन कम करने में परेशानी होती है।