हर महिला की जिंदगी में मां बनने का अहसास सबसे खास होता है। लेकिन आज के समय में अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं मां बनने की क्षमता धीरे-धीरे हो खो रही हैं। इसका कारण होर्मोन्स के असंतुलन, पीसीओडी, मोटापे या फिर ओवरी सिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, इनफर्टिलिटी की इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
महिलाएं क्यों खो रही हैं प्रजनन की क्षमता: तनाव भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान, बढ़ता वजन, नशीली दवाओं के ज्यादा प्रयोग के कारण आज के समय में महिलाएं इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं धूम्रपान करती हैं, या फिर गर्भनिरोधक गोलियों का बार-बार इस्तेमाल करती हैं, जिससे शरीर में प्रजनन की क्षमता कमजोर होने लगती हैं।
पीसीओएस: महिलाओं में होने वाली यह एक बीमारी है, इसमें फैलोपियन ट्यूब में सिस्ट बन जाती है, जिसका कारण महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो पातीं। इस सिस्ट के कारण अंडाशय अंडे उत्पन्न नहीं कर पाता। जिससे महिलाएं बांझपन का शिकार हो सकती हैं।
पीरियड्स में अत्याधिक दर्द होना: जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक दर्द होता है, वह भी बांझपन का शिकार हो सकती हैं। इस स्थिति को एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। इसके अलावा अनियमित पीरियड्स और मोटापा भी प्रजनन की क्षमता को कम कर देता है। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके इनफर्टिलिटी की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
तनाव से रहें दूर: आज के समय में तनाव के कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इसके कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी भी हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी जाती है, इसके लिए नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
नशीले पदार्थों के सेवन से बचें: खुद को तनावमुक्त करने के लिए कुछ महिलाएं नशीले पदार्थों का सहारा लेती हैं। हालांकि, यह उनके प्रजनन की क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को शराब, धूम्रपान और तंबाकू आदि का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
इसके अलावा जो महिलाएं लाख कोशिशों के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।