Happy Chhath Puja 2018 Wishes Images, SMS, Wallpapers, Messages, Pics, Quotes, Status: भारत में चार दिन तक चलने वाला महापर्व छठ पूजा का त्योहार 13 नवंबर 2018 को है। यह त्योहार दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस महापर्व को छठ पूजा, छठी माई पूजा, डाला छठ, सूर्य षष्ठी पूजा और छठ पर्व के नामों से भी जाना जाता है। छठ पूजा खासकर उत्तर भारत, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
छठ पूजा को लेकर मान्यता है कि जो व्यक्ति इन दिनों छठ माता की पूजा करता है, छठ माता उनकी संतानों की रक्षा करती हैं। छठ व्रत रखने वाले लोग दो दिनों तक निर्जल व्रत रखते है। इस दिन लोग एक-दूसरे को छठ पूजा की बधाई देते हैं और शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी अपने करीबियों को इन स्पेशल मैसेज, एसएमएस, वॉलपेपर और फोटोज के जरिए शुभ संदेश भेजकर विश कर सकते हैं।

मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार

छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला,
जय छठी मैया…

इस छठ पूजा में जो आप चाहे वो आपका हो,
हर दिन खूबसूरत और रात रोशन हो,
कामयाबी चूमते रहे आपके कदम हमेशा,
छठ पूजा मुबारक हो आपको मेरे दोस्त
हैप्पी छठ पूजा…

पूरे हो आपके सारे AIM,
सदा बढती रहे आपकी FAME,
मिलते रहे सबसे प्यार और दोस्ती,
और मिले a lot of Fun & Masti
आपको और आपके पूरे परिवार को हैप्पी छठ पूजा।

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर,अन्नानास, निम्बू, और कद्दू
छठी मैया करे हर मुराद पूरी
बाटे घर घर लड्डू…
जय छठी मैया, शुभ छठ पूजा


व्रत के बाद शाम को गन्ने के रस में चावल की खीर, दूध चावल का पेठा, घी से चुपड़ी रोटी खाई जाती है। खरना का प्रसाद वितरण के लिए आसपास के लोगों को बुलाया जाता है। षष्ठी के दिन शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
छठ पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मुख्य रूप से बिहार में मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक चलता है। इस दौरान पूरा वातावरण ही छठ मइया की आराधना में डूबा नजर आता है।
छठ का पर्व सामूहिक रूप से मनाया जाता है। इस दिन लोग किसी नदी के किनारे छठ पूजन के लिए एकत्रित होते हैं
छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। पहले नहाए-खाए होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। तीसरे दिन षष्ठी के दिन संध्या अर्घ्य होता है, इस दौरान शाम को व्रतधारी किसी नदी या तालाब में खड़े होकर अस्ताचालगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
छठ का पर्व देश के कई हिस्सों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व महिलाओं के लिए खास अहमियत रखता है।
छठ पर्व बिहार और यूपी के अलावा देश के कई हिस्सों और विदेशों में भी मनाया जाता है। इस पर्व पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि सूर्य पूजा करने से आयु, बुद्धि, बल और तेज की प्राप्ति होती है।
छठ को दुनिया का सबसे कठिन व्रत कहा जाता है। छठ व्रत रखने वाले लोग दो दिनों तक निर्जल व्रत रखते हैं। यह पर्व विधि-विधान के साथ संपन्न होता है। इसमें पूजन सामग्री का भी विशेष महत्व है।
एक पूरे साल के बाद
छठ पूजा का दिन आया है
सूर्य देव को नमन कर
हमने इसे धूमधाम से मनाया है
छठ पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं।