नवरात्र हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। ये मुख्यतः तौर पर वर्ष में दो बार मनाया जाता है। सबसे पहला चैत्र माह की पहली तिथि को, इसी दिन हिंदू पंचाग के अनुसार नववर्ष होता है। इसके बाद अश्विन माह की पहली तिथि को शारदीय नवरात्र मनाए जाते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार नवरात्रे हिंदू वर्ष में 4 बार आते हैं हैं। चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ हिंदू कैलेंडर के अनुसार इन महीनों के शुक्ल पक्ष में आते हैं। शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो रहे हैं।
आपको बता दें कि आषाढ़ और माघ माह के नवरात्रों को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। चैत्र और अश्विन माह के नवरात्र बहुत लोकप्रिय हैं। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाले नवरात्रों को दुर्गा पूजा नाम से और शारदीय नवरात्रों के नाम से भी जाना जाता है। अश्विन माह के नवरात्रों को महानवरात्र माना जाता है ये दशहरे से ठीक पहले होते हैं। दुर्गा मां की अलग-अलग शक्तियों की इन नौ दिन पूजा की जाती है। इसके बाद नौ दुर्गा रूप पूजन यानि कन्या पूजन किया जाता है। इस महानवरात्र की शुभकामनाएं अपने परिवार और दोस्तों को इन व्हाट्सएप और फेसबुक फोटोज के द्वारा दे सकते हैं।

मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर मे सुख-शांति का वास हो, जय माता दी।

रूठी है, तो माना लेंगे,
पास अपने उसे बुला लेंगे,
मैय्या है वो दिल की भोली,
बातों मे उसे लगा लेंगे,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

मां दुर्गा आपको बल, बुद्धि, सुख, ऐश्वर्या और संपन्नता प्रदान करें!
जय माता दी, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपका जीवन सुखमय हो.
इस नवरात्रि पर हमारी शुब्कमनाए आपके साथ है।

नव दीप जलें नव फूल खिलें,
रोज़ मां का आशीर्वाद मिले,
इस नवरात्रि आपको वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है।
शुभकामनाएं.

